विविध भारत

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर मौसम की मार, 2 की मौत, 1500 से ज्यादा लोग फंसे

यात्रा पूरी करने के बाद वापस लौट रहे 1,500 से अधिक भारतीय नागरिक भारी बारिश और खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में स्थित सिमिकोट में फंसे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 6:06 PM IST
mansarovar yatra
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर मौसम की मार, 2 की मौत, 1500 से ज्यादा लोग फंसे

काठमांडू: तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों पर मौसम की मार पड़ी है। 2 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। यात्रा पूरी करने के बाद वापस लौट रहे 1,500 से अधिक भारतीय नागरिक भारी बारिश और खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में स्थित सिमिकोट में फंसे हुए हैं। काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव प्रणव गणेश ने कहा, "खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। कुछ श्रद्धालु नेपाल-तिब्बत सीमा के समीप हिलसा में फंसे हुए हैं, जबकि कुछ सिमिकोट में फंसे हुए हैं।"दूतावास ने कहा कि सिमिकोट में 525, हिलसा में 550 और तिब्बत में 500 से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जैसे ही मौसम में सुधार होगा, श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से नेपालगंज लाया जाएगा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जताई चिंता

वहीं मानसरोवर यात्रा में फंसे यात्रियों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद नजर बनाई हैं। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर फंसे यात्रियों के प्रति चिंता जाहिर की है। सुषमा ने ट्वीट कर बताया है कि नेपाल में भारतीय दूतावास ने नेपालगंज और सिमिकोट में प्रतिनिधियों को तैनात किया है। प्रतिनिधि सभी तीर्थयात्रियों को भोजन और आवास सुविधाएं उपलब्ध कर रहे हैं। सिमिकोट में सभी बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया। साथ ही नेपाल सरकार से हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को निकालने की आग्रह कर रही हूं।

नेपाल में हो रही बारिश

भारतीय दूतावास ने कहा, "तीन जुलाई की सुबह तक मौसम खराब बना रहा, और निकासी उड़ानें संचालित किए जाने की संभावना काफी कम है।"नेपाल में मौसम की स्थिति सोमवार से ही खराब बनी हुई है। निरंतर मूसलाधार बारिश में कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। सिमिकोट में भारतीय अधिकारी बुजुर्ग श्रद्धालुओं को चिकित्सा मदद मुहैया करा रहे हैं। भारत सरकार ने फंसे हुए लोगों को अपने परिवार से संपर्क साधने के लिए हॉटलाइन सेवा शुरू की है। भारतीय मिशन ने क्षेत्र में सभी टूर ऑपरेटरों से श्रद्धालुओं को यथासंभव तिब्बत में रोक कर रखने को कहा है, क्योंकि नेपाल में चिकित्सा और नागरिक सुविधाएं अपर्याप्त हैं। दूतावास निकासी के लिए नेपाल सेना के हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करने का भी प्रयास कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता