विविध भारत

कर्नाटक में बाढ़ का कहर जारी, 3,500 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित निकाला

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.4 सेंटीमीटर की औसत बारिश हुई है।
2 min read
Aug 20, 2018
rescue operation
कर्नाटक में बाढ़ का कहर जारी, 3,500 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित निकाला

कोडागु। दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश के बाद अब बाढ़ का कहर जारी है। केरल और निकटवर्ती राज्य कर्नाटक में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ से सबसे बुरा हाल कर्नाटक के कोडागु जिले में है। हालांकि सरकार की ओर से यहां लगातार राहत कार्य चलाए जा रहे हैं और अब तक करीब 3,500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। रविवार को सरकार की ओर जारी बयान में कहा गया कि बारिश से राहत कार्यो में बाधा आ रही है। सीएम आॅफिस के अनुसार सेना, नौसेना और अन्य राज्य व केंद्रीय एजेंसियां लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

अधिकारियों ने जिले में फंसे लोगों की सटीक संख्या जाहिर नहीं की है। पश्चिमी घाट पहाड़ी श्रंखला में स्थित यह कॉफी उत्पादक जिला जून के पहले सप्ताह से दक्षिणी पश्चिमी मानसून की बारिश से प्रभावित है। लगातार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है, जिससे मुख्य मार्गों को काफी नुकसान हुआ है।डोगरा रेजिमेंट के लगभग 60 सैनिक, नौसेना के 12 गोताखोर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारी, 525 अग्निशमन कर्मी और होम गार्ड बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। साथ ही राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के कुल एक हजार से अधिक बचावकर्ता बचाव अभियान में लगे हुए हैं। कावेरी की सहायक नदियों में से एक हरंगी नदी के समीप जिले में हरंगी जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण इस क्षेत्र के कस्बों और गांवों में जलस्तर बढ़ रहा है।

उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.4 सेंटीमीटर की औसत बारिश हुई है। इसके साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में 11.5 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। सरकार की ओर से राजस्व मंत्री आर.वी. देशपांडे बचाव और राहत कार्यों को मॉनिटर कर रहे हैं।

Published on:
20 Aug 2018 07:48 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video