विविध भारत

धार्मिक रीति-रिवाजों को न मानने वाले करूणानिधि ने मंगलसूत्र की वजह से नहीं की प्रेमिका से शादी

तमिल पुरोधा और द्रविड़ राजनीति के नायक रीति-रिवाजों के बंधनों को खुद पर कभी भी हावी नहीं दिया।

2 min read
धार्मिक रीति-रिवाजों को न मानने वाले करूणानिधि ने मंगलसूत्र की वजह से नहीं की प्रेमिका से शादी

नई दिल्‍ली। डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के जीवन से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं हैं जो सुर्खियों में रही हैं। इनमें से एक कहानी ये भी है कि उन्‍होंने धार्मिक रीति-रिवाजों की वजह से अपनी प्रेमिका से शादी करने से मना कर दिया था। यही वजह है कि उन पर धर्मिक आडंबरों के खिलाफ सख्‍त रवैया अपनाने के आरोप लगते रहे। बता दें कि उनके जीवन से जुड़ी पुरानी बातें एक बार फिर से सुर्खियों में इसलिए भी है कि कल शाम छह बजकर दस मिनट पर उनका निधन हो गया।

मंगलसूत्र पहनाना मंजूर नहीं
आरोपों में चाहे सच्‍चाई जो भी हो लेकिन शादी की प्रमुख निशानियों में से एक मंगलसूत्र की जिद की वजह से उन्‍होंने अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया था। बताया जाता है कि करूणानिधि को परंपरागत रीति रिवाज से शादी करना मंजूर नहीं था। दरअसल ये घटना 1944 की है करूणानिधि की प्रेमिका के घरवालों ने परंपरागत तरीकों से शादी करने की बात कही थी। लेकिन उनके सिद्धांत इसकी इजाजत नहीं दे रहे थे। वो मंत्रोच्चारण और मंगलसूत्र वगैरह के खिलाफ थे। इसलिए उनकी शादी उनकी प्रेमिका से नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें

आखिर क्यों 94 वर्षीय करुणानीधि को दफनाया जाएगा ?

प्रेमिका ने भी नहीं की शादी
उनके इस निर्णय से उनकी प्रेशर इतनी प्रभावित हुई कि उन्‍होंने भी किसी और से शादी नहीं की। बताया जाता है कि उन्‍होंने शादी करने से प्रेमिका को रोका नहीं। लेकिन प्रेमिका के इस निर्णय को उन्‍होंने काफी सम्‍मान दिया। बाद में भी वो अपनी इस प्रेमिका से संपर्क में बने रहे। उनके समर्थकों का कहना है कि उनके इस सोच के कारण ही उनका व्‍यक्तित्‍व तेजी से लोगों के बीच उभरकर सामने आया।

करुणानिधि की तीन पत्नियां
आपको बता दें कि करुणानिधि ने मंगलसूत्र और परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करने की जिद की वजह से प्रेशर से शादी नहीं की। इसका मतलब ये नहीं है कि उन्‍होंने किसी और से भी शादी नहीं की। अपने जीवन में उन्‍होंने तीन शादियां की। उनकी पहली पत्‍नी थीं 'पदमावती' जो अब नहीं रहीं। दूसरी पत्नी दयालु अम्‍मल और तीसरी पत्‍नी राजथी अम्‍मल हैं।

ये भी पढ़ें

करुणानिधि की फिल्मों के नायक हुआ करते थे एमजीआर, इन अभिनेताओं का संवारा करियर

Published on:
08 Aug 2018 09:13 am
Also Read
View All
Huge road accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर, 22 घंटे में 9 लोगों की मौत, पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

Rape and murder case: युकां की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- दिल्ली जैसे निर्भया कांड पर भाजपा महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Chhattisgarh DGP: Video: डीजीपी बोले- अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का समूह सक्रिय नहीं, गांवों में छिपे हैं इक्का-दुक्का, ड्रग्स को लेकर ये कहा

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें