विविध भारत

कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी, तीन नागरिकों की मौत

पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई।
2 min read
Mar 02, 2019
news
कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी, तीन नागरिकों की मौत

नई दिल्ली। पाकिस्तान एक ओर जहां इंडियन विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर शांति के समर्थन का ढिंढोरा पीट रहा था, वहीं उसकी सेना जम्मू-कश्मीर में गोलियां बरसा रही थी। पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी कर दी। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई।

पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया गोला

जम्मू—कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एलओसी के पास के कृष्णाघाटी सेक्टर में झलास इलाके के सलोत्री गांव में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया गोला शुक्रवार रात एक घर के अंदर फट गया जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इसके अलावा, पाकिस्तानी गोलाबारी और गोलीबारी में दो नागरिकों और सेना के दो सैनिकों सहित चार घायल हो गए हैं। भारतीय और पाकिस्तानी सैनिक पिछले आठ दिनों से पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी कर रहे हैं।

नियंत्रण रेखा पर 'युद्ध जैसी स्थिति'

स्थानीय निवासियों ने नियंत्रण रेखा पर 'युद्ध जैसी स्थिति' बताया है। प्रशासन ने इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से 5 किलोमीटर के भीतर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है। आपको बता दें कि पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। हालांकि विश्व समुदाय के सामने अपना चेहरा बचाने के लिए पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत और शांति बनाए रखने की बात कर रहा है। लेकिन उसने अभी तक अपनी नापाक हरकतें बंद नहीं की है। इसी का नतीजा है कि पाक सेना सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

Updated on:
02 Mar 2019 09:38 am
Published on:
02 Mar 2019 09:38 am
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video