विविध भारत

Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

शोपियां के जीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना शामिल है।

1 minute read
Apr 19, 2021
Kashmir Encounter: Encounter between security forces and militants in Shopian

शोपियां। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है। अब इसी कड़ी में शोपियां के जीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड शुरू हो गई है। दरअसल, जीपोरा में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू की थी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों की ओर से जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसपर सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शोपियां के जीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है, जबकि अभी भी ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, मारे गए आतंकी की पहनचा नहीं हो सकी है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ और सेना शामिल है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक से दो आतंकी के घिरे हैं। फिलहाल, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबलों ने आज सुबह पुख्ता जानकारी के आधार पर शोपियां के जीपोरा इलाके में आतंकियों की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया था। मालूम चला था कि इस इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमपर्ण करने का मौका दिया।

लेकिन जब आतंकियों ने अनसुना कर दिया और चारों तरफ से खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि शोपियां के जीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। जल्द ही आतंकियों का खात्मा कर दिया जाएगा।

Updated on:
19 Apr 2021 07:10 pm
Published on:
19 Apr 2021 04:57 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा