विविध भारत

कश्मीर घाटीः सुरक्षाबलों से भिड़ंत में घायल हुए 20 नागरिक और 2 जवान, दो आतंकी ढेर

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया, वहीं झड़प के दौरान करीब 20 नागरिक और दो जवान घायल हो गए।

2 min read
कश्मीर घाटीः सुरक्षाबलों से भिड़ंत में घायल हुए 20 नागरिक और 2 जवान, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अशांति का आलम बरकरार है। मंगलवार को शोपियां जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों और कश्मीरियों के बीच झड़प हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया, वहीं झड़प के दौरान करीब 20 नागरिक और दो जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान सारा बवाल हुआ।

कुनडलान में चल रहा था सर्च ऑपरेशन

ये भी पढ़ें

जम्मू एवं कश्मीर: 25 जून को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल किशोर ने तोड़ा दम

सुरक्षाबलों का यह सर्च ऑपरेशन कुनडलान गांव में चलाया गया था। इस दौरान घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। माना जा रहा है कि अभी कुछ और आतंकी भी घर में छिपे हुए हैं।

आतंकी को पिता को पड़ा दिल का दौरा

कुनडलान सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों के बीच अपने आतंकी बेटे के घिरे होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिक मुहम्मद इशाक नायकू को दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। इसी दौरान अचानक बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकले और सुरक्षाबलों के साथ भिड़ गए।

आंसू गैस और पैलेट गन से पाया काबू

जवाब में सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पैलेट गन से फायरिंग की। इस कार्रवाई में 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ में घायल एक जूनियर कमिशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत दो जवानों को श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

मोदी और योगी की सुरक्षा में इस्तेमाल होता है ये डिवाइस, जाम कर देता है मोबाइल सिग्नल
Published on:
10 Jul 2018 03:56 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग