विविध भारत

प्रशासन की दखल के बाद भी पाकिस्तान चुनाव में कश्मीरी लोग ले रहे दिलचस्पी

कश्मीरी युवा राजनीति में कोई विशेष रुचि नहीं दिखाते हैं, लेकिन पाकिस्तान लोकतंत्र के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 2:31 PM IST
kashmiri youth
प्रशासन की रोक के बाद भी पाकिस्तान चुनाव में कश्मीरी लोग ले रहे दिलचस्पी

श्रीनगर: पाकिस्तान में आज हो रहे आम चुनावों में जम्मू एवं कश्मीर के लोग खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। कश्मीरी चुनाव की पल-पल की खबरों के लिए अपने टीवी सेट के आगे सुबह से ही बैठे हुए हैं। बीते सप्ताह घाटी में जिला मजिस्ट्रेटों ने पाकिस्तान और हिंदुस्तान से बाहर अन्य जगहों के 30 टेलीविजन चैनल का प्रसारण बंद करने का आदेश दिया था, जिससे लोगों में निराशा थी।

पाकिस्तानी घटनाक्रम से कश्मीर हो रही प्रभावित

बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी मंजूर अहमद ने कहा, इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान के घटनाक्रमों से कश्मीर प्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित होता है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की एक स्थिर राजनीतिक सरकार कश्मीर में शांति के लिए भारत के साथ अर्थपूर्ण रूप से जुड़कर काम कर सकती है। घाटी के विभिन्न स्थानों के लोगों ने पाकिस्तान चुनावों में गहरी रुचि दिखाई है लेकिन एक जगह है जहां अटकलों और भविष्यवाणियों का दौरा बेहद गर्म है और वह है श्रीनगर का पुराना शहर क्षेत्र। पारंपरिक रूप से कश्मीर घाटी के इस क्षेत्र में अलगाववादी भावनाएं सबसे अधिक देखी जाती हैं। इस समय श्रीनगर शहर के लोग पाकिस्तान में लोकतंत्र के भविष्य पर चर्चा में लगे हुए हैं।

भारत पाकिस्तान के बीच होंगे अच्छे संबंध

पुराने शहर इलाके के एक दुकानदार अब्दुल सलाम (57) ने कहा, "हम सभी का मानना है कि पाकिस्तान की सेना वहां सबसे मजबूत संस्था है लेकिन सबसे मजबूत तानाशाही लोकतंत्रों की सबसे कमजोर कड़ी का भी विकल्प नहीं बन सकती हैं। यहां तक कि युवा जो कभी राजनीति में कोई विशेष रुचि नहीं दिखाते हैं, वह भी पाकिस्तान में लोकतंत्र के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। विश्वविद्यालय के एक छात्र सुहेल कहते हैं, "मुझे कोई संदेह नहीं है कि अगर लोकतांत्रिक सरकार आ जाती है तो भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता के लिए एक खिड़की खुल जाएगी। साथ ही दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे हो जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान