इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बुधवार को 11वां आम चुनाव हो रहा है। जिसमें लाखों पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और शहबाज शरीफ अाम चुनाव के लिए अपने वोट डालने पहुंचे। मॉडल टाउन सीट पर अपना वोट देने के लिए वो कतार में खड़े रहे। वहां उन्होंने देश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे समय बर्बाद न करें और पाकिस्तान के बेहतर भविष्य के लिए अपने वोट डाले। इस बार की खास बात ये है कि इस बार एक ऐसे गांव की महिलाएं भी वोट डाल रही हैं, जिन्हें इससे पहले कभी वोट डालने की मंजूरी नहीं थी।