तिरुवनंतपुरम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज। बैकडोर से भर्ती का विरोध कर रहे थे कांग्रेस के कार्यकर्ता।
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में जारी किसानों के जोरदार आंदोलन के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। लेकिन केरल में पुलिस ने लाठीचार्ज किसानों पर न कर कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं पर किया है। जिस समय तिरुवनंतपुरम पुलिस ने लाठीचार्ज किया उस समय कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ता केरल में एलडीएफ सरकार द्वारा बैक डोर से की गई नियुक्ति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
भ्रष्टाचार का आरोप
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शनिवार को कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं पर बैकडोर से भर्ती मामले में एलडीएफ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
बता दें कि केरल सोना तस्करी को लेकर अगस्त, 2020 में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भी केरल पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। उस समय कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता वायनाड में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी सोना तस्करी मामले में कथित संबंध होने पर मुख्यमंत्री पी विजयन के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।