विविध भारत

किसान आंदोलन जारी, NH-24 पर ट्रैफिक बंद, अप्सरा-भोपरा-डीएनडी रोड के इस्तेमाल की सलाह

किसान आंदोलन नौवें दिन भी जारी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने समस्या समाधान की उम्मीद जताई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2020, 7:45 AM IST
kisan nh 24
किसान आंदोलन नौवें दिन भी जारी।

नई दिल्ली। कृषि संबंधी कानूनों को लेकर चौथे दौर की बातचीत के बावजूद किसान आंदोलन जारी है। किसानों के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-24 ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया है। दिल्ली पुलिस के इस आदेश के बाद लोग गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा से दिल्ली तक आवाजाही नहीं कर पाएंगे। दिल्ली पुलिस ने लोगों को इसके बदले अप्सरा-भोपरा-डीएनडी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार

दूसरी तरफ नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को मनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार कोशिश जारी है। गुरुवार को किसान संगठनों से जुड़े नेताओं और सरकार के बीच एक और दौर की वार्ता हुई। किसानों की कई मांगों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। किसानों से बातचीत के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बन गई है। सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार है। अगली बैठक में समस्या समाधान की उम्मीद है।

Updated on:
4 Dec 2020, 7:45 AM IST
Published on: