विविध भारत

किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा पर हमलावर हुए राहुल, अहिंसा दिवस के दिन किसानों पर बर्बरता

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर रहे हजारों की संख्या में किसानों को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया है।

2 min read
fgfg

नई दिल्ली।

उत्तर प्रदेश-दिल्ली बॉर्डर पर किसान क्रांति यात्रा के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हुए टकराव के बाद अब स्थिति में सुधार है। वहीं किसानों की मांगों को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर चल रही भारतीय किसान यूनियन और सरकार की बैठक खत्म हो गई है। बैठक सरकार और किसानों के बीच सात मांगों पर सहमति बनी है। वहीं, किसानों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार का दो वर्षीय अहिंसा पर्व किसानों की पिटाई से शुरू हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा कि विश्व अहिंसा दिवस पर भाजपा ने हिंसक रूप दिया है। उन्होंने लिखा कि दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बरता से पिटाई से शुरू हुआ।

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर रहे हजारों की संख्या में किसानों को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया था। हरिद्वार से आ रहे इन किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि किसान सरकार के इस फैसले से नाराज दिल्ली में दाखिल होने की जिद पर अड़े थे। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने ट्रैक्टर से पुलिस बैरिकेड़िंग का तोड़ने का प्रयास किया था। वहीं पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए किसानों पर वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़कर उनको तितर-बितर करने का प्रयास कियाथा। किसानों के दिल्ली कूच ने दिल्ली बॉर्डर पर हिंसक रूप से लियाथा। यहां पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया और लाठी चार्ज की गई थी।

आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कर्जमाफी और बिजली बिल के दाम कम करने जैसी मांगों को लेकर 23 सितंबर से किसान क्रांति पदयात्रा की शुरुआत की गई थी। यह पद यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मेरठ जिलों से होते हुए सोमवार को गाजियाबाद तक पहुंच गई थी पुलिस बल ने किसानों को दिल्ली में घुसने से रोक दिया था। किसान गांधी जयंती के मौके पर राजघाट से संसद तक पैदल मार्च करने की मांग पर अड़े थे। लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से किसानों को राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली थी। नतीजतन दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को सील कर पुलिस बेरिगेटिंग कर दी गई थी।

Updated on:
02 Oct 2018 03:11 pm
Published on:
02 Oct 2018 10:25 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश