विविध भारत

बेहद खतरनाक हुआ ‘Amphan’, जानिए चक्रवाती तूफान के बारे में 7 खास बातें

बेहद खतरनाक होते जा रहा है 'Amphan' चक्रवाती तूफान आज बंगाल में तटीय इलाकों से टकरा सकता है यह तूफान ( Cyclone ) 1991 के बाद पहली बार आ रहा है ऐसा कोई खतरनाक तूफान

2 min read
अम्फान तूफान के बारे में जानें कुछ खास बातें।

नई दिल्ली। एक तरफ देश कोरोना ( coronavirus ) संकट से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ 'Amphan' चक्रवाती तूफान ( Cyclone ) के कारण मुश्किलें और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 'अम्फान' बेहद ही ताकतवर होते जा रहा है और बुधवार को यह बंगाल के तट से टकरा सकता है। इस तूफान को लेकर पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) और ओडिशा ( Odisha ) में अलर्ट ( Alert ) जारी कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ( IMD ) ने तेज हवा चलने और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। आइए, जानते है कि 'Amphan' के बारे में कुछ खास बातें...


1. अम्फानी चक्रवाती तूफान का नाम थाइलैंड ने दिया है।

2. अम्फान तूफान साल 2004 में तैयार की गई लिस्ट का आखिरी नाम है।

3. इस तूफान के नाम क प्रस्ताव थाईलैंड ने दिया था। लिहाजा, भारत में आए इस तूफान का नाम अम्फान दिया गया।

4. तूफानों के नाम पांच कमिटियां फाइनल करती हैं, इन कमिटियों के नाम हैं इस्केप टाइफून कमिटी, इस्केप पैनल ऑफ ट्रापिकल साइक्लोन, आरए-1 ट्रॉपिकल साइक्लोन कमिटी, आरए-4, आरए-5 ट्रॉपिकल साइक्लोन कमिटी।

5. इस तूफान का ज्यादा असर ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में देखने को मिलेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर तक होगी।

6. यह तूफान इतना खतरनाक है कि महज 24 घंटे में भारी तबाही मचा सकता है।

7. बताया जा रहा है कि साल 1991 के बाद आने वाला सबसे प्रचंड सुपर साइक्लोन है 'अम्फान'

यहां आपको बता दें कि इस तूफान को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। कई जगहों पर राहत कैंप बनाए गए हैं। NDRF की टीम तैनात की गई है। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। केन्द्र सरकार भी लगातार इस तूफान पर नजर बनाए हुए है।

Published on:
20 May 2020 09:23 am
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास