विविध भारत

जानिए किस विधानसभा में विधायक जी लेने लगे कुंभकर्णी नींद, तेज आवाज में खर्राटे गूंजने पर उन्हें जगाना पड़ा

Highlights. - झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चल रही थी - सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता अपना-अपना पक्ष रख रहे थे, तभी एक विधायक जी खर्राटे लेने लगे - खर्राटों की तेज आवाज से पहले तो लोग चौंके बाद में माजरा समझ आया तो हंसने लगे  

2 min read
Mar 02, 2021

नई दिल्ली।

विधानसभा का सत्र चल रहा हो तो सभी माननीय विधायकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। इससे लोग एक दूसरे को ध्यान एवं गंभीरता से सुन पाते हैं। मगर यही शांति जब किसी विधायक के तेज और दमदार खर्राटे की वजह से भंग हो, तो आप क्या कहेंगे।

मामला झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का है। यहां बजट सत्र के दूसरे दिन दोपहर बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर सभी दलों के विधायक अपना-अपना पक्ष रख रहे थे। निर्दलीय विधायक सरयू राय की जब बारी आई, तो सभी लोग शांति से उन्हें सुनने लगे। बता दें कि सदन का विपक्ष ने बहिष्कार कर दिया था, इसलिए शांति कुछ ज्यादा ही हो गई थी। तभी सदन में खर्राटे की तेज आवाज गूंजने लगी। यह आवाज सुनकर सभी चौंक गए। कुछ देर उन्हें समझ नहीं आया कि यह आवाज किस चीज की है, क्योंकि सदन में खर्राटे की उम्मीद तो कोई नहीं कर रहा था। इसके बाद जब अंदाजा हो गया कि यह किसी के खर्राटों की आवाज है, तो इसे लेने वाले की तलाश शुरू हुई। नजरें एक दूसरे की ओर घूमने और जमने लगीं कि किसकी आंख बंद और इतने गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान कौन कुंभकर्णी नींद ले रहा है। थोड़ी ही देर में सभी की आंख एक विधायक जी पर जम गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूरा दृश्य देखा। हंसी-ठहाकों के बीच विधायक जी को नींद से जगाया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे शुरू हुई।

बहरहाल, इससे एक अंदाजा स्पष्ट तौर पर लग जाता है कि जिस प्रतिनिधि को जनता अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए सदन में भेजती है, वहां ये राजनेता कितनी गंभीरता से उनकी बात को रखते हैं या उनकी परेशानियों को किस तरह तवज्जो देते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। सदन में माननीयों की हरकतें अक्सर देखने और सुनने को मिलती रहती हैं।

Published on:
02 Mar 2021 08:50 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर