
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ दुष्कर्म मामले की जांच CBI से करवाए जाने की मांग को ठुकरा दिया है। मगर मामले की सुनवाई अब रोजाना होगी। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने मामले को पंजाब के पठानकोट ट्रांसफर कर दिया है। वहीं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कठुआ बलात्कार और हत्या मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। सीएम मुफ्ती ने ये भी कहा कि अगर आपको जम्मू और कश्मीर पुलिस पर भरोसा नहीं है तो कोई भरोसा करने लायक बचता नहीं है
महाभियोग के नोटिस को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस खारिज करने के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। दो राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा और अमी याग्निक ने याचिका दाखिल कर कहा कि उपराष्ट्रपति और सभापति वेंकैया नायडू के पास इसे खारिज करने का विकल्प नहीं है। उन्हें जस्टिस मिश्रा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाना चाहिए थी। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को उपराष्ट्रपति ने विपक्ष के सात दलों के सांसदों के हस्ताक्षर वाले नोटिस को खारिज कर दिया था।
राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला
कर्नाटक का चुनावी संग्राम जारी है। सियासी पार्टी जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। सोमवार को कांग्रेज अध्यक्ष राहुल गांधी का नया अंदाज देखने को मिला। चुनाव प्रचार के दौरान साइकिल पर सवार होकर राहुल गांधी ने देश में ईंधन की बढ़ी कीमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही राहुल बैलगाड़ी पर चढ़कर भाषण देते हुए भी नजर आए। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की ‘‘आसमान छूती कीमतों’’ को लेकर उन्होंने सवाल किया कि ‘अच्छे दिन’ का वादा करने वाली सरकार इस पर खामोश क्यों है। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस को दलितों की आवाज सुनाई ही नहीं दे रही है। पूरे देश में दलितों को दबाया जा रहा है, मारा जा रहा है। जब भी दलित अपनी जिंदगी बदलने की कोशिश करता है, शिक्षित होने की कोशिश करता है। तब तब आरएसएस उसे दबाने लगती है।
पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'नमो ऐप' के जरिये कर्नाटक बीजेपी युवा मोर्चा को संबोधित किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन का फायदा कर्नाटक के भी युवाओं को मिला है।साथ ही पीएम ने कहा कि स्टार्टअप की दुनिया में बंगलोर की युवाओं का भी का भी बड़ा नाम है।पीएम मोदी ने इस मौके पर बीजेपी के युवाओं पर जोश भरते हुए कहा कि बीजेपी के पक्ष में हवा है। इसके साथ ही एक बार उन्होंने फिर से कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में हिंसा का एक दौर चला। उसके बाद ऐसा लगता है कि हिंसा हमारी राजनीति का हिस्सा बन गई है. यह बंद होनी चाहिये।
चौथी बार राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन
व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को चौथी बार छह साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली है। इस दौरान उन्होंने रूसी नागरिकों की सेवा करने, अपने अधिकारों और स्वतंत्रताओं की रक्षा करने और रूसी संप्रभुता की रक्षा करने की कसम खाई।
आईपीएल का रण
आज आईपीएल में एक मुकाबाल खेला जाएगा। जो सनराइजर्स हैदाराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हैदाराबाद में रात आठ बजे शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो आईपीएल के इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं कोहली की कप्ताी वाली बैंगलोर अब हर मैच नॉकआउट की तरह है। ऐसे में उसे इस मैच में हार हाल में जीत दर्ज करनी होगी।