विविध भारत

PM मोदी को भाता है iphone, जानें दुनिया के ताकतवर नेता कौन सा फोन करते हैं यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार आईफोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया है। वहीं डोलान्ड ट्रंप ब्लैकबैरी का फोन यूज करते हैं।
3 min read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 10:27 AM IST
modi sefie

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी एक अहम जानकारी दे रहे हैं। शायद ही आपको ये जानकारी कहीं से मिली होगी कि पीएम मोदी आखिर कौन सा मोबाइल फोन यूज करते हैं। पीएम मोदी के अलावा दुनिया के 7 अन्य बड़े लीडरों के बारे में भी आपको बताएंगे कि वो कौन सी कंपनी के मोबाइल फोन यूज करते हैं।

हाल ही में एप्पल ने आईफोन को नया वर्जन लॉन्च किया है और आईफोन के शौकिन दुनियाभर में कई लोग हैं, लेकिन दुनिया के कई बड़े नेता आईफोन से दूरी बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईफोन का इस्तेमाल करते हुए कई बार देखे जा चुके हैं, लेकिन उनके अलावा वर्ल्ड लीडर आईफोन रखते भी हैं तो उसका इस्तेमाल सिर्फ फोटो क्लिक करने के लिए करते हैं।

नरेंद्र मोदी- आईफोन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर आईफोन का इस्तेमाल करते देखे जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार उन्हें आईफोन से सेल्फी लेते देखा गया देखी गई। इसके साथ ही वो एयरटेल का नंबर यूज करते हैं। बताया जाता है कि वो बहुत बार अपने ट्वीट खुद करते हैं। पीएम मोदी दुनिया के बड़े नेताओं में सबसे ज्यादा टेक सेवी माने जाते हैं। मोदी आईपैड भी यूज करते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप, ब्लैकबेरी
वहीं बात करें दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तो सुरक्षा कारणों की वजह से वो वैसे तो कोई फोन इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन वह एक ब्लैकबेरी का सिंपल मोडिफाइड फोन अपने पास रखते हैं। जिससे वो सिर्फ अपने परिवार से ही बात कर सकते हैं।

एंजेला मर्केल- ब्लैकबेरी
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल कई मौके पर अलग अलग मोबाइल का यूज करते देखी जाती हैं। कभी वो ब्लैकबेरी के मोडिफाइड के साथ देखी जाती हैं तो कभी नोकिया स्लाइडर के साथ। 2013 के बाद से वो ब्लैकबेरी Z10 का यूज कर रही हैं।

किम जोंग उन- HTC
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन HTC बटरफ्लाई मोबाइल का यूज करते हैं। इसका इस्तेमाल वो आधिकारी तौर पर न करके सिर्फ परिवार के लोगों से बात करते हैं।

व्लादिमीर पुतिन- ब्लैकबेरी, आईफोन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई मौके पर नये मोबाइल फोन के साथ देखे गए हैं। कभी वो आईफोन से सेल्फी लेते दिखें को कभी ब्लैकबेरी के बात करते दिखते हैं। आजकल वो MTS ग्लोनेस यूज कर रहे हैं। गैजेट यूज करने के मामले में पुतिन काफी माहिर हैं।

Published on: