विविध भारत

कोविद-19: सूरत के 4 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू का ऐलान, कल सुबह 6 बजे से होगा लागू

सूरत में पिछले 12 घंटों में 34 मामले सामने आए पांडेसरा इलाके में मजदूरों का हंगामा दूसरे दिन भी जारी 1 से 4 बजे तक महिलाओं को सामान खरीदने के लिए दी जाएगी छूट
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 4:09 PM IST
surat11.jpg

नई दिल्ली। गुजरात में अहमदाबाद के बाद अब सूरत के हॉटस्पॉट ( Hotspot Surat ) इलाकों में प्रशासन ने कर्फ्यू ( Curfew ) का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल के बीच सूरत के 4 पुलिस थाना इलाकों में कर्फ्यू लगाया जाएगा। दोपहर 1 से 4 बजे तक महिलाओं को जरूरी सामान खरीदने के लिए कर्फ्यू में छूट दी जाएगी।

दरअसल, अहमदबाद के बाद अब सूरत में भी काफी संख्या में कोरोना ( coronavirus ) के मामले सामने आ रहे हैं। विगत 12 घंटों में सूरत में 34 मामले सामने आए हैं। कोरोना के मरीजों में तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सूरत में कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया है। सूरत के हॉटस्पॉट वाले 5 थाना क्षेत्रों में लागू होगा।

बता दें कि गुजरात में भी कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 12 घंटे में पूरे प्रदेश में 105 मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही 3 लोगों की मौत हुई हैं।

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों में से 42 अहमदाबाद, 35 सूरत और वड़ोदरा तथा पंचमहल के तीन-तीन मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 404 और वड़ोदरा में 116 पहुंच गई है। बोताड और खेड़ा जिले में भी एक-एक मामले सामने आए हैं। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 871 हो गई है। अभी तक कोरोना से 36 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
16 Apr 2020, 4:09 PM IST
Published on: