विविध भारत

मिजोरम के नए राज्यपाल बने कुम्मानम राजशेखरन, केरल में रह चुके हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

कुम्मानम राजशेखरन केरल में भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी रह चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 8:11 AM IST
mizoram
मिजोरम के नए राज्यपाल बने कुम्मानम राजशेखरन, केरल में रह चुके हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। मिजोरम के नए राज्यपाल के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन ने पद संभाला है। कुम्मानम राजशेखरन ने मंगलवार को राज्यपाल पद की शपथ ली।

लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा की जगह पर संभालेंगे भार

बता दें कि राजशेखरन लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा (सेवानिवृत्त) की जगह पर अपना कार्यभार संभालेंगे और मिजोरम के 23वें राज्यपाल होंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं राजशेखरन

गौरतलब है कि कुम्मानम राजशेखरन केरल में भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी रह चुके हैं।

चीफ जस्टिस अजित सिंह ने दिलाई शपथ

मंगलवार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में राजभवन के दरबार हाल में एक समारोह किया गया जिसमें चीफ जस्टिस अजित सिंह ने नए राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री कलाल थांहावाला और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य एवं पार्टी के कई नेता भी शामिल थे। इनके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी समारोह में शामिल थे।

राष्ट्रपति ने की थी नियुक्ति

बताते चलें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजशेखरन को राज्यपाल नियुक्त किया था। कुम्मनम राजशेखरन तीन साल तक भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। 2014 में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से केरल में 10 राज्यपालों को नियुक्ती हो चुकी है। बता दें कि ईसाइयों के वर्चस्व वाले मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव इसी साल के अंत तक होने की आशंका जताई जा रही है।

ओडिशा के राज्यपाल के रूप में पूर्व अध्यक्ष प्रो. गणेश लाल की नियुक्ति

गौरलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जहां मिजोरम के राज्यपाल के रूप में कुम्मानम राजशेखरन को राज्यपाल नियुक्त किया वहीं ओडिशा के राज्यपाल के रूप में भाजपा के हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रो. गणेश लाल की भी नियुक्ति की थी। ओडिशा के राज्यपाल का कार्यकाल इसी साल 20 मार्च समाप्त हो गया था जबकि मिजोरम के राज्यपाल का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता