विविध भारत

Latest road accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक को हुई खून की उल्टी और हो गई मौत

Latest road accident: तेज रफ्तार में होने की वजह से बाइक पर नहीं रहा नियंत्रण, पुलिसयुवक की मौत से परिजनों में पसरा मातम
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2024, 8:30 PM IST
Latest road accident
Young man died

लखनपुर. Latest road accident: लखनपुर-गणेशपुर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार एक युवक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह मौके पर ही खून की उल्टियां करने लगा। लोग उसे अस्पताल पहुंचा पाते, इसे पहले ही उसकी मौत (Latest road accident) हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा निवासी सुरेश बरगाह पिता हुलास राम 21 वर्ष मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अपनी बाइक से लखनपुर की ओर (Latest road accident) जा रहा था। वह गणेशपुर-लखनपुर मार्ग में तेज रफ्तार में जा रहा था।

Young man death in road accident

इसी दौरान गंवटियापारा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे आम के पेड़ से जा भिड़ी। हादसे (Latest road accident) में युवक सडक़ पर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आई थीं। जब आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो वह खून की उल्टी कर रहा था। फिर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

Latest road accident: डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

इधर सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत (Latest road accident) घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Updated on:
1 Oct 2024, 8:30 PM IST
Published on: