
अंबिकापुर. Latest road accident: शहर के रिंग रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास रविवार की रात अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। इससे युवक की मौत (Latest road accident) मौके पर ही हो गई। युवक गांव से आकर अंबिकापुर के एक कॉलेज में पढ़ाई करता था। वह पढ़ाई की खर्च की पूर्ति के लिए मजदूरी भी करता था। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।
श्रवण कुमार गोंड़ (21) पिता हृदयालाल गोंड़ प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरा का निवासी था। वह शहर से लगे अजिरमा में किराए के मकान में रहकर अंबिकापुर स्थित कॉलेज में पढ़ाई करता था। वह पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए मजदूरी करता था।
वह रविवार की रात करीब 8.30 बजे बाइक से विशाल मेगा मार्ट के पहले गली से निकलकर रिंग रोड के पास पहुंचा ही था कि उस स्थान पर सडक़ समतल नहीं होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सडक़ पर गिर (Latest road accident) गया। इसी बीच गांधी चौक की ओर से आ ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 7975 के पहिए के नीचे बाइक सवार का सिर आ गया।
सिर कुचल जाने से युवक की मौके पर ही मौत (Latest road accident) हो गई। सूचना पर कोतवाली टीआई मनीष सिंह परिहार व गांधीनगर टीआई प्रदीप जायसवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उठवाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ को देखकर 2 युवक वहां पहुंचे तो घटनास्थल पर बाइक को देखकर अपने दोस्त होने की पहचान की। फिर पुलिस ने दोनों युवकों की मदद से मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर परिजन अंबिकापुर पहुंचे। सोमवार को शव को पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
2 Sep 2024, 8:30 PM IST
Published on:
2 Sep 2024, 8:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.