10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Huge road accident: एनएच पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी व बेटे की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

Huge road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर काराबेल के पास हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे, कार के भीतर ही 3 घंटे तक मृतकों का फंसा रहा शव

2 min read
Google source verification
Huge road accident

सीतापुर. Huge road accident: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच 43 पर काराबेल से लगे बमलाया के पास सोमवार की शाम 4.30 बजे ट्रक-कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी व बेटे की मौत हो गई। परिवार एमपी के सिंगरौली से ओडिशा स्थित अपने गृहग्राम जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर में कार के जहां परखच्चे (Huge road accident) उड़ गए, वहीं तीनों के शवों को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को सीतापुर अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया है।

सीतापुर पुलिस ने बताया कि ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी हरिनारायण शर्मा उम्र 58 वर्ष एमपी के सिंगरौली में एनटीपीसी में कार्यरत थे। वे सोमवार को पत्नी चंदा शर्मा उम्र 53 वर्ष व बेटे पीयुष उम्र 25 वर्ष के साथ कार क्रमांक ओडी एच 7588 से मूल निवास सुंदरगढ़ ओडिशा जा रहे थे।

वे सीतापुर के काराबेल में एनएच 43 पर बमलाया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएच 7957 के चालक ने टक्कर मार (Huge road accident) दी।

भिड़ंत के बाद चालक ट्रक समेत कार को घसीटते एक किमी दूर तक ले गया। इसके बाद ट्रक चालक सडक़ किनारे गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी व बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: CG Car Accident: ट्रक-कार भिड़ंत में समिति प्रबंधक की मौत, 4 दिन पहले ही हुई थी शादी, हाईकोर्ट से लौटने के दौरान हादसा

के्रेन से कार को ट्रक से अलग किया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत कर कार को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला। इसके बाद गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शवों को पीएम के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है। घटना स्थल से कार समेत ट्रक को जब्त कर पुलिस थाने ले आई है।