8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG road accident: नेशनल हाइवे पर दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 1 युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

CG road accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच पर शहर से लगे परसा के पास हुआ हादसा, शहर के बाइक सवार युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Jul 2024, 7:58 PM IST

CG road accident

अंबिकापुर. CG road accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम परसा के पास शनिवार की दोपहर दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत (CG road accident) हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अंबिकापुर के गंगापुर निवासी संजय खत्री (32) पिता स्व. रामकुमार खत्री शनिवार की दोपहर बाइक से राजपुर रोड की ओर जा रहा था। वहीं सामने से राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरा निवासी देव कुमार मरावी (19) पिता पूरन मरावी तेज रफ्तार में बाइक से अंबिकापुर की ओर आ रहा था।

इसी बीच अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे स्थित ग्राम परसा के पास दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में संजय खत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें: CG road accident: सडक़ हादसा अपडेट: मृतकों की हुई शिनाख्त, ट्रक से कुचलकर मां-बेटे व रिश्तेदार की हुई थी मौत

पुलिस ने घायल व मृतक को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृत संजय खत्री के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी।