8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG road accident: सडक़ हादसा अपडेट: मृतकों की हुई शिनाख्त, ट्रक से कुचलकर मां-बेटे व रिश्तेदार की हुई थी मौत

CG road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर ग्राम मंगारी के पास हुआ हादसा, 2 घंटे बाद मृतकों की हुई शिनाख्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Jul 2024, 7:19 PM IST

CG road accident

अंबिकापुर. CG road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे व रिश्तेदार को कुचल दिया। हादसे (CG road accident) में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक से कुचलने के बाद मांस के लोथड़े सडक़ पर इधर-उधर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं करीब 2 घंटे बाद मृतकों की शिनाख्त हो पाई।


सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटको निवासी मनियारो पति दिनेश 42 वर्ष अपने 7 वर्षीय बेटे किशन के साथ रिश्तेदार के घर ग्राम उलकिया गई थी। वहां से शुक्रवार की दोपहर रिश्तेदार 22 वर्षीय आकाश की बाइक क्रमांक सीजी 15 एजेड-2935 पर सवार होकर बेटे के साथ घर लौट रही थी।

तीनों बतौली व सीतापुर के बीच एनएच पर ग्राम मंगारी के पास पहुंचे ही थे कि सीतापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक यूपी 80 एचटी- 7573 ने उन्हें टक्कर मार (CG road accident) दी। इससे तीनों सडक़ पर जा गिरे, इसी बीच ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला का एक हाथ जहां कटकर अलग हो गया, वहीं रिश्तेदार का सिर बुरी तरह कुचल गया। तीनों का क्षत-विक्षत शव सडक़ पर पड़ा रहा। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उठवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें: CG police transfer: एसएसपी ने 7 एएसआई समेत 26 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर, जानिए, किसे मिला कौन सा थाना

शिनाख्ती में करनी पड़ी मशक्कत

हादसे की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों का शव बरामद कर पीएम के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस को मृतकों का शिनाख्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

करीब 2 घंटे बाद उनकी शिनाख्त हो पाई। वहीं शुरुआती दौर में यह बात भी सामने आ रही थी कि मृतकों का मोबाइल बाइक सवार 2 युवक लेकर फरार हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।