8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG road accident: शहर से घर लौट रहे बाइक सवार 2 सगे समेत 3 भाइयों की मौत, खड़े ट्रक से हो गई थी भिड़ंत, एक साथ उठी 3 अर्थी

CG road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला के पास हुआ हादसा, ब्रेकडाउन के कारण सडक़ पर खड़ा था ट्रक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 May 2024, 4:03 PM IST

CG road accident

अंबिकापुर. CG road accident: बाइक सवार 2 सगे भाई समेत 3 ग्रामीण मंगलवार की रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर रजपुरीकला ग्राम के पास खड़े ट्रक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से 2 सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरे भाई को गंभीर हालत में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे (CG road accident) से मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया है। बुधवार को तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।


लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी निवासी लाल दास 45 वर्ष, उसका छोटा भाई पवन दास 42 वर्ष व चचेरा भाई घुरसाय कंवर 53 वर्ष मंगलवार को अंबिकापुर आए थे। यहां से तीनों रात 8 बजे बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले थे।

वे अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर ग्राम रजपुरी के पास पहुंचे ही थे कि अंधेरे में सडक़ पर खड़ा ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएन 6659 उन्हें दिखाई नहीं दिया और वे टकरा गए। हादसे (CG road accident) में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे सडक़ जा गिरे।

हादसे में पवन दास व लाल दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सबसे पीछे बैठा घुरसाय कंवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर लखनपुर पुलिस पहुंची तो उसकी सांसें चल रही थीं।

फिर उसे तत्काल लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक ब्रेकडाउन हो गया था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: CG car accident: ट्रक-कार भिड़ंत में समिति प्रबंधक की मौत, 4 दिन पहले ही हुई थी शादी, हाईकोर्ट से लौटने के दौरान हादसा

एक साथ उठी 3 अर्थी, गांव में पसरा मातम

सडक़ हादसे में 2 सगे भाई व एक चचेरे भाई की मौत से ग्राम बेलदगी में मातम पसर गया है। बुधवार को पीएम पश्चात पुलिस ने तीनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया। गांव में तीनों की अर्थी एक साथ उठी, यह नजारा देख परिजनों का जहां रोने का ठिकाना नहीं रहा, वहीं गांव वालों की भी आंखें नम हो गईं।