8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े ट्रक के नीचे कूद गया 46 साल का आदमी, कुचलकर मौत, बेटा बोला- डिप्रेशन में थे पापा

CG Accident: शहर के गांधी चौक स्थित एसपी बंगला के सामने हुई घटना, सिग्नल ग्रीन होने पर जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा, इसी दौरान डिवाइडर पर खड़ा व्यक्ति कूद गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 May 2024, 7:52 PM IST

CG Accident: Ambikapur incident

CG Accident: Ambikapur incident: शहर के गांधी चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास एक अधेड़ ने ट्रक के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। दरअसल व्यक्ति एसपी बंगला के सामने डिवाइडर पर खड़ा था, जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा, अधेड़ ट्रक के पिछले पहिए के नीचे कूद गया। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। इधर मृतक के पुत्र ने बताया कि पापा कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।


गांधी चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास ट्रक, कार समेत अन्य गाड़ियां रेड सिग्नल देख कर खड़ी थीं। जबकि एसपी बंगला के सामने डिवाइडर पर शहर के मिशन चौक निवासी 46 वर्षीय संजीत गुप्ता खड़ा था। सिग्नल ग्रीन होते ही सभी गाड़ियां (CG Accident) आगे बढ़ने लगीं, इसी दौरान उसने वहां से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे छलांग लगा दी।

CG Accident: आत्महत्या की आशंका

इससे वह ट्रक के नीचे कुचल (Road accident) गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पीछे खड़े कार सवार व्यक्तियों ने उसे पहिए के नीचे कूदते देख लिया था, इस वजह से यह आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया होगा।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Suicide: लड़की थी 16 की, लड़का 17 का, प्रेम किया लेकिन डर गए कि जमाना जीने न देगा, लगा ली फांसी

डिप्रेशन के कारण उठाया घातक कदम

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। मृतक (CG Accident) के पुत्र ने बताया कि पापा कुछ दिन से डिप्रेशन में थे, पूछने के बाद भी वे कुछ नहीं बता रहे थे। पिता की मौत से दुखी बेटा बार-बार बेसुध हो जा रहा था, वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।