29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Suicide: लड़की थी 16 की, लड़का 17 का, प्रेम किया लेकिन डर गए कि जमाना जीने न देगा, लगा ली फांसी

Chhattisgarh Suicide: बुआ के घर रह रहा था प्रेमी, इसी दौरान गांव की ही 16 वर्षीय युवती से बन गया था प्रेम संबंध, घरवाले रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे, इस वजह से आत्महत्या जैस कदम उठाने की सामने आ रही बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 May 2024, 7:04 PM IST

Chhattisgarh Suicide: Class X couple commit suicide

Chhattisgarh Suicide:बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की दोपहर दोनों का शव महान नदी के किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार की सुबह दोनों का शव फंदे से उतारा। दोनों ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। मृतका 10वीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि 17 वर्षीय प्रेमी अपनी बुआ के घर छात्रा के गांव में ही रह रहा था।


बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम बघिमा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग अपनी बुआ के घर राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धंधापुर में रह रहा था। उसका गांव में ही रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा से प्रेम प्रसंग (Chhattisgarh Suicide) चल रहा था।

बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार की रात अपने-अपने घर से गायब हो गए थे। इसी बीच रविवार की दोपहर एक चरवाहे ने दोनों का शव गांव से 4 किमी दूर महान नदी के किनारे पेड़ पर फांसी पर लटका देखा। (CG love couple commits suicide)

सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की। शाम को इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गई। अंधेरा हो जाने के कारण शवों को उतारा नहीं जा सका था। इसी बीच पुलिस ने सोमवार की सुबह दोनों का शव फंदे (Chhattisgarh Suicide) से उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने दोनों का शव उनके परिजन को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: CG Murder case: बहु को इस हाल में देख ससुर का खौला खून, गंडासे से कर दी हत्या, फिर पत्नी, 2 बेटों के साथ फेंक दी कुएं में लाश

Chhattisgarh Suicide: आत्महत्या का कारण अज्ञात

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने किस कारण से आत्महत्या (CG love couple commits suicide) की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। गांव वालों का ऐसा कहना है कि दोनों के रिश्ते को लेकर परिवार के लोग राजी नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।