8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG police transfer: एसएसपी ने 7 एएसआई समेत 26 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर, जानिए, किसे मिला कौन सा थाना

CG police transfer: कानून व्यवस्था में कसावट लाने एसपी ने तबादला आदेश किया जारी, सभी को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Jul 2024, 9:10 PM IST

सूरजपुर. CG police transfer: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने गुरुवार को कानून व्यवस्था में कसावट लाने 7 एएसआई समेत 26 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश (CG police transfer) जारी किया है। सभी को जल्द से जल्द पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेश में जयनगर थाना से सहायक उपनिरीक्षक वरुण तिवारी को थाना चन्दौरा, सहायक उपनिरीक्षक मानिक दास को बसदेई से लटोरी, सहायक उपनिरीक्षक अश्विनी पांडेय को आजाक से सूरजपुर, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद प्रसाद को बिश्रामपुर से पुलिस कार्यालय रीडर शाखा,

सहायक उपनिरीक्षक मंजू सिंह को सखी सेंटर से थाना ओडग़ी, सहायक उपनिरीक्षक नीलकुसुम बेक को सहायता केंद्र जरही से चन्दौरा, सहायक उपनिरीक्षक गुरु प्रसाद यादव को थाना प्रतापपुर से सूरजपुर स्थानांतरित (CG police transfer) किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG police transfer: आईजी ने 6 एएसआई सहित 29 पुलिसकर्मियों का जिले से बाहर किया ट्रांसफर, जानिए, कौन कहां गया?

इन प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला

प्रधान आरक्षक बहादुर प्रसाद को चौकी करंजी से रक्षित केंद्र, हरेंद्र सिंह कोतवाली से रामानुजनगर, हरविंदर सिंह रक्षित केंद्र से चौकी करंजी, रामाधीन श्यामले प्रतापपुर से ओडग़ी, महेंद्र कुमार प्रतापपुर से प्रेमनगर,

कपिल सिंह रक्षित केंद्र से चौकी कुदरगढ़, कान्ती सिंह रक्षित केंद्र से चौकी कुदरगढ़, नीलम कश्यप बाल अपराध अन्वेषण शाखा से थाना भटगांव, फूलमती राजवाड़े आजाक थाना से प्रेमनगर व जोशी टोप्पो रक्षित केंद्र से विश्रामपुर भेजा गया है।

इन आरक्षकों का हुआ ट्रांसफर (CG police transfer)

आरक्षक सुनीता सोनपाकर को रक्षित केंद्र से लटोरी, विकास सिंह रामानुजनगर से चौकी रेवटी, झुमुक लाल झिलमिली से रक्षित केंद्र, धनेश्वर सिंह रक्षित केंद्र से रक्षित केंद्र पेट्रोल पंप, अनिल शर्मा साइबर सेल से रक्षित केंद्र,

दधिबल राजवाड़े रक्षित केंद्र से साइबर सेल, उमेश सिंह चौकी लटोरी से रक्षित केंद्र, संतलाल यादव रक्षित केंद्र से साइबर सेल व संतराम को रक्षित केंद्र से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आवक-जावक शाखा में स्थानांतरित किया गया है।