हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना राजपुर पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उठवाकर पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने बस को जब्त कर चालक पर अपराध दर्ज कर लिया है।