8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG bus accident: आधी रात गागर नदी पुल पर झूलने लगी बस, हलक में अटक गई 50 यात्रियों की सांसें

CG bus accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे पर गागर नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हुई रायगढ़ से सासाराम जा रही बस, पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Jul 2024, 6:47 PM IST

CG bus accident

राजपुर. CG bus accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे क्रमांक 343 पर राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गागर नदी पुल पर शुक्रवार की रात यात्रियों से भरी लग्जरी बस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बस अचानक पुल की रेलिंग से टकराई और उसके सामने के एक साइड का पहिया पुल के नीचे झूलने लगा। इससे बस (CG bus accident) में सवार करीब 50 यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही राजपुर व बरियों पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।


राजहंस बस क्रमांक बीआर 02 पीबी 4284 हर दिन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के सासाराम तक यात्रियों को लेकर जाती है। शुक्रवार की रात भी वह रायगढ़ व अंबिकापुर से करीब 50 यात्रियों को लेकर सासाराम के लिए निकली थी।

बस रात करीब 12 बजे अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच पर चांची बैरियर से आगे गागर नदी पुल के ऊपर पहुंची ही थी कि वह रेलिंग से टकरा गई। बस पुल के नीचे की ओर बढ़ ही रही थी कि ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

इससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस (CG bus accident) के सामने के एक हिस्से का पहिया पुल पर लटक गया। इससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: Breaking News: मासूम भाई-बहन की गड्ढे में डूबकर मौत, नानी के घर घूमने आए थे दोनों, मां सदमे में

पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित निकाला

हादसे (CG bus accident) की सूचना मिलते ही राजपुर व बरियों पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को एक-एक कर बस से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: CG girl raped: तुमसे ही शादी करूंगा कहकर साढ़े 3 साल तक लूटता रहा अस्मत, फिर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

एनएच पर वाहनों की लगी लाइन

गागर नदी पुल पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिस ने मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया। वहीं बाद में क्रेन की मदद से बस को निकाला गया।