अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित रघुनाथपुर के दर्रीडीह चौक पर मंगलवार की रात राजधानी बस क्रमांक सीजी 15 डीएच 0638 के ड्राइवर की लापरवाही देखने को मिली। यात्रियों से भरी बस ने तेज रफ्तार में सामने जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएम 5411 को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस के खलासी की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 8 यात्री घायल हो गए।