8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG girl raped: तुमसे ही शादी करूंगा कहकर साढ़े 3 साल तक लूटता रहा अस्मत, फिर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

CG girl raped: जान-पहचान बढ़ाकर युवक ने प्यार करने व शादी करने का दिया था झांसा, शादी से इनकार करने के बाद युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Jul 2024, 5:32 PM IST

CG girl raped

अंबिकापुर. CG girl raped: 4 साल पहले एक युवक ने युवती से जान-पहचान बढ़ाई और उससे बातचीत करने लगा। इसी बीच युवती के किराए के मकान में पहुंचकर उसने कहा कि वह उससे प्यार करता है और उससे ही शादी करेगा। इसके बाद उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (CG girl raped) बनाया। इसके बाद से साढ़े 3 साल तक वह उससे बलात्कार करता रहा। फरवरी माह में उसने शादी से इनकार कर दिया। 2 दिन पूर्व युवती ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सुभाषनगर गांधीनगर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।


अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान में रहने वाली एक युवती ने 10 जुलाई को थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि जशपुर जिले के ग्राम आस्ता निवासी मकसूद अंसारी 24 वर्ष से उसकी पूर्व में जान-पहचान हुई थी। इसके बाद से युवक उससे मोबाइल पर बात करने लगा।

युवती ने बताया कि 11 अगस्त 2020 को वह उसके रूम पर आया और कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी भी करेगा। झांसे में लेकर उसने उसके साथ बलात्कार (CG girl raped) किया। इसके बाद से उसने 14 फरवरी 2024 तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरु की।

यह भी पढ़ें: Breaking News: मासूम भाई-बहन की गड्ढे में डूबकर मौत, नानी के घर घूमने आए थे दोनों, मां सदमे में

सुभाषनगर से आरोपी गिरफ्तार

युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2-एन) दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की। इसी बीच पुलिस ने आरोपी मकसूद अंसारी को गांधीनगर थाना क्षेत्र के महावीर हॉस्पिटल के सामने स्थित मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: PM Awas: मंत्री के आदेश का असर: पीएम आवास में गड़बड़ी करने वाले 2 तत्कालीन सीईओ और 1 वीएलई पर एफआईआर

कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक रंभा साहू, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, शत्रुधन सिंह, आरक्षक दीपक दास, अनुराग, चित्रसेन, शिवमंगल सिंह व मोतीलाल केरकेट्टा शामिल रहे।