शिकायत में कहा गया है कि 30 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे वे छिंदडांड़ निस्तार डिपो में ड्यूटी कर रही थीं। उसी समय किसी अमन नाम के युवक का फोन आया। उसने कहा कि कुणाल ने जलाऊ लकड़ी देने के लिए कहा है क्या? इस पर मैंने कहा कि किसी ने फोन नहीं किया है और मैं फ्री में लकड़ी नहीं दे पाऊंगी।