विविध भारत

मुंबई में अलर्ट: 24 घंटे में जान ले रही है ये बीमारी, अब तक 4 लोगों की मौत

यह बीमारी काफी तेजी से फैल रही है और इससे संक्रमित इंसान की 24 घंटे के अंदर ही मौत हो रही है।

2 min read
मुंबई में अलर्ट: 24 घंटे में मौत दे रही है ये बीमारी, तक 4 लोगों की मौत

मुंबई। देश की मायानगरी मुंबई इन दिनों भारी बारिश से त्रस्त है। कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। आसमानी आफत से कैसे भी लोग निजात पाने की कोशिस कर रहे हैं, लेकिन अब एक नए खतरे का सामना मुंबई के लोगों को करना पड़ रहा है।

मुंबई के लिए लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी नया खतरा लेकर आई है। बता दें कि मुंबई में लेप्टोस्पायरोसिस नामक बिमारी तेजी से फैल रही है। इससे अब तक चार लोगों के मरने की खबर है। लेप्टोस्पायरोसिस एक जीवाणु रोग है जो गंदगी से फैलता है और इंसानों, चूहों और पालतू जानवरों को ज्यादा प्रभावित करता है। यह बीमारी काफी तेजी से फैल रही है और इससे संक्रमित इंसान की 24 घंटे के अंदर ही मौत हो रही है।

ये भी पढ़ें

मानसून के दौरान इस रेयर बीमारी के फैलने का खतरा, इन सुझावों को जानने के बाद ही पानी में रखें कदम

डाॅक्टरों का कहना है कि बाढ़ के पानी ने इस जानलेना जीवाणु के बढ़ने की संभावना और बढ़ा दी है। साथ ही यह भी बताया कि सबसे ज्यादा चूहों से यह बीमारी फैल रही है। जिसके बाद कीट नियंत्रण विभाग ने चूहों के 17 बिलों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। यह मल-मूत्र से पैदा होने वाली लेप्टोस्पायल नामक बैक्टीरिया से फैलती है। लेप्टोस्पायल एक ऐसा बैक्टीरिया है जो पानी या मिट्टी में कई महीनों तक जिंदा रह सकता है।

डाॅक्टरों ने बताया कि अत्यधिक बारिश और बाढ़ से चूहों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिससे यह बीमारी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। हार्ट केयर फाउंडेशन (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने लोगों को खास एतिहात बरतते हुए गंदे पानी में जाने और प्रदूषित पानी पीने से मना किया है।

उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने से भी संक्रमण हो सकता है। इससे खासकर लीवर की बीमारी, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में सूजन और सांस लेने में भी परेशानी आ सकती है, जो लोगों के मौत का कारण बन रहा है।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव के ड्रीम पार्क में शेरनी की गर्जना पड़ी कमजोर
Published on:
24 Jul 2018 09:39 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?