विविध भारत

दिल्‍ली-एनसीआर में ‘तितली’ नहीं, लुबान है धूल भरी आंधी का कारण, बारिश भी हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, धूल भरी आंधी के बाद होने वाली बूंदाबांदी के बाद अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

2 min read
दिल्‍ली-एनसीआर में 'तितली' नहीं, लुबान है धूल भरी आंधी का कारण, बारिश भी हो सकती है

नई दिल्ली : राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई दिनों से मौसम शुष्क है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी कि 9 से 11 अक्‍टूबर बारिश होगी। इसके साथ ही तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी जताई थी। लेकिन 9 अक्‍टूबर को भी मौसम शुष्‍क बना रहा। हां 10 तारीख की सुबह से जरूर आसमान में बादल छाए थे और दोपहर तक तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। रात तक हल्‍की बूंदाबांदी की भी आशंका जताई जा रही है।

तापमान में भी आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, धूल भरी आंधी के बाद होने वाली बूंदाबांदी के बाद अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार की रात तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं और बिजली भी कड़केगी। इस कारण अगले दो दिनों तक तापमान में कमी रहेगी।

तितली नहीं लुबान का है असर
जहां देश के कई हिस्‍से तितली तूफान से प्रभावित हैं। इस वजह से त्राहि त्राहि मची हुई है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में चल रही धूल भरी आंधी तितली तूफान के कारण नहीं है, बल्कि यहां आई धूल भरी आंधी पर लुबान तूफान का असर है। धूल भरी आंधी का सबब अरब सागर से उठी हवाओं के चक्रवात का रूप लेना बना है। इस चक्रवात को लुबान का नाम दिया गया है।
बता दें कि इस बीच अरब सागर से आ रही इस हवा की वजह से नमी का स्तर भी बढ़ रहा है। बुधवार को हवा में नमी का स्तर 50 से 93 फीसद तक रहा। स्काईमेट के अनुसार, 25 सितंबर से दिल्ली का मौसम शुष्क चल रहा है। अब लुबान की सक्रियता और जम्मू कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राजस्थान में साइक्लॉनिक सर्कुलेशन बन रहा है। यह दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। 12 अक्टूबर से मौसम दोबारा साफ होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, अस्थायी कर्मी होंगे नियमित
Published on:
11 Oct 2018 06:33 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश