विविध भारत

Lockdown 3.0: पुणे में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

सोमवार से शर्तो के साथ शराब की दुकानें खोलने का असर देखने को मिला करीब 40 दिन बाद खुलने वाली दुकानों पर लोग काफी पहले ही पहुंच गए
2 min read
Lockdown 3.0:  पुणे में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
Lockdown 3.0: पुणे में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

नई दिल्ली। देश में कोरोना ( Coronavirus ) संकट को रोकने लिए पूर्णतया बंदी लागू की गई थी। लम्बे समय बाद सोमवार से शर्तो के साथ शराब की दुकानें ( Liquor shops) खोलने का असर देखने को मिला।

करीब 40 दिन बाद खुलने वाली दुकानों पर लोग काफी पहले ही पहुंच गए। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के कई शहरों में शराब लेने के लिए सड़कों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई।

जबकि मुंबई ( Mumbai ) और पुणे ( Pune ) का हाल अन्य शहरों से कुछ अलग था। यहां शराब की दुकानें बंद थी, बावजूद इसके लोग कंफ्यूजन में ठेकों के सामने लाइन लगाकर खड़े रहे।

जिसकी वजह से पुलिस को मजबूरीवश भीड़ को हटाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ी।

आपको बता दें कि राज्य में रेड और कैंटेनमेंट जोन को छोड़ कर शराब की दुकानें खोल दी गई हैं।

पुणे में शराब की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ पुणे के सिंहगड रोड,, बावधन, पुणे-अहमदनगर नगर महामार्ग, पिंपरी चिंचवाड़ में लोग सड़कों पर देखे गए।

यहां लोग शराब की दुकान खुलने की उम्मीद में सुबह 6 बजे ही लाइन लगाकर खड़े हो गए। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया

वहीं, मुंबई में दुकानदारों को शराब की दुकान खोलने संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं, जिसकी वजह से यहां दुकानें बंद रहीं।

जानकारी के मुताबिक इस संबंधी मुंबई में आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी, जिसके बाद ही स्थिति क्लीयर हो सकेगी।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार केवल एकल दुकानों पर शराब की बिक्री की इजाजत है।

बाजार, रिहायश और भीड़भाड़ भरे इलाकों में शराब बेचने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके साथ ही एकल दुकानों पर भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही शराब लेनी होगी।

Updated on:
04 May 2020 05:07 pm
Published on:
04 May 2020 05:02 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद