विविध भारत

17 मई के बाद कैसा दिखेगा भारत और कहां मिलेगी छूट, पीएम मोदी ने दिए संकेत

Lockdowm Extension Indication : भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए ग्रीन जोन समेत इन जगहों पर दी जा सकती है ढील रेल सेवा के बाद अब विमान और मेट्रो को दोबारा चलाए जाने पर हो सकता है निर्णय
2 min read
May 13, 2020
modi1.jpg
Lockdowm Extension Indication

नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus Pandemic) की जंग में जीत हासिल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हर बार देशवासियों में एक नई उम्मीद जगाने की कोशिश करते हैं। कल रात देश के नाम दिए संबोधन में भी उन्होंने आत्म निर्भर भारत के संदेश पर बल दिया। इसके तहत उन्होंने संकेत दिया कि लगातार गिरती अर्थव्यवस्था को उठाने का वक्त आ गया है। लोग दो गज दूरी का पालन करेंगे और मास्क लगाएंगे, लेकिन हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। इसलिए माना जा रहा है कि लॉकडाउन (Lockdown 4.0) 17 मई के बाद भी जारी रहेगा। हालांकि इस बार भारत की एक नई तस्वीर देखने को मिलेगी। जिसमें दफ्तरों, फैक्ट्रियों समेत कई चीजों को खोलने की छूट (Get Relief) मिल सकती है। तो कहां और किन चीजों पर मिल सकती है रियायत आइए जानते हैं।

1.सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 6 घंटे तक बातचीत की। इसमें लॉकडाउन और कोरोना वायरस पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग की। वहीं कुछ अन्य राज्यों के सीएम ने पीएम मोदी से ग्रीन और औरेंज जोन में छूट बढ़ाए जाने की अपील की।

2.देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई चर्चा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेड ज़ोन और कंटेनमेंट ज़ोन तक ही लॉकडाउन को सीमित रखा जा सकता है। बाकी जगहों पर ढील दी जा सकती है।

3.कई राज्यों ने अभी दिन में आने—जाने की छूट दे रखी है। माना जाा रहा है कि अब शाम को भी आवाजाही शुरू की जा सकती है।

4.सीमित स्टाफ के साथ दफ्तरों को चालू किया जा सकता है। इसमें प्राइवेट कंपनियों से लेकर सरकारी ऑफिस तक शामिल हो सकते हैं।

5.चूंकि लॉकडाउन के चलते रेहड़ी वालों, मजदूरों और किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है, इसलिए उन्हें कामकाज की छूट दी जा सकती है।

6.कोरोना संक्रमण के डर के चलते कई लोगों ने मेड की सर्विस बंद कर रखी है। कल रात पीएम ने संबोधन के दौरान उनका भी जिक्र किया। साथ ही उन्हें राहत पैकेज के दौरान आर्थिक लाभ देने की बात कही। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ग्रीन जोन में उन्हें दोबारा काम करने की अनुमति मिल सकती है।

7.आवाजाही के संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए अभी सरकार ने सीमित रूटों पर भारतीय रेल सेवा शुरू हुई है। जल्द ही विमान सेवा शुरू हो सकती है जो ग्रीन ज़ोन में कार्यरत रहेगी। इसी तरह दिल्ली मेट्रो ने भी सर्विसेज दोबारा शुरू करने के लिए तैयारी में जुट गया है। हाल ही डीएमआरसी की ओर से विशेष सफाई दल नियुक्त किए गए हैं।

8.चूंकि लोगों को आस-पास आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसलिए बैटरी-रिक्शा चलाकों को काम करने की छूट मिल सकती है।

9.मार्च से स्कूल-कॉलेज बंद है। इससे बच्चों की पढ़ाई में काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए ग्रीन जोन में शर्तों के साथ स्कूल खोलने पर भी विचार किया जा सकता है। दिल्ली में स्कूल खोलने को लेकर एनसीईआरटी ने पहले ही ऑड और ईवन का फॉर्मुला सुझाया था।

10.दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की दुकानें बंद हैं। इससे छोटे और मध्यम वर्गीय उद्यमियों को काफी नुकसान हो रहा है। चूंकि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोकल ब्रांड्स खरीदने पर ज्यादा जोर दिया। इसलिए माना जा रहा है कि ऐसी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

Published on:
13 May 2020 11:38 am