विविध भारत

Lockdown 4.0 : 12 राज्यों के 30 जिलों में सख्ती पहले से ज्यादा, दिल्ली वाले भी करें इंतजार

18 मई से लॉकडाउन 4.0 के लागू होंगे नए नियम देश के 30 जिलों और नगरपालिका क्षेत्रों में राहत की उम्मीद कम दिल्ली के अधिकांश इलाके भी अति संक्रमण वाले क्षेत्रों में शामिल
2 min read
Lockdown India

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ( coronavirus Pandemic ) का कहर जारी है। भारत में 3 से 4 हजार के बीच कोरोना के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। इन बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन 4.0 ( Lockdown 4.0 ) में 30 जिलों और नगरपालिका क्षेत्रों में राहत की उम्मीद न के बराबर है। बशर्ते इन जिलों में सख्ती की उम्मीद और ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की।

जानकारी के मुताबिक 30 जिलों में लॉकडाउन के चौथे चरण में कोई राहत नहीं दी जाएगी। ऐसा इसलिए कि सरकार ने कोरोना हॉटस्पॉट ( Hotspot ) क्षेत्रों के लिए जो दिशा-निर्देश तैयार किए हैं उनमें इन जिलों को अत्यंत संक्रमण वाले क्षेत्रों में रखा गया है। ये जिले अभी भी रेड जोन में बने हुए हैं। इन जिलों में महामारी की रोकथाम के लिए सख्ती बरतने की बात कही गई है।

जिन जिलों में सख्ती जारी रहने की उम्मीद है वो दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और ओडिशा राज्य के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बैठक के दौरान जिलों में कोरोना की वर्तमान स्थिति का लेखा-जोखा तैयार किया। इनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि दर, घातक दर, दोगुनी दर, प्रति 10 लाख पर परीक्षण आदि तथ्यों पर रोशनी डाली गई है।

इन जिलों में जारी रहेगी सख्ती

तमिलनाडु के कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, अरियालुर, विल्लुपुरम, तिरुवल्लूर और ग्रेटर चेन्नई, महाराष्ट्र के मुंबई, औरंगाबाद, पुणे, पालघर, सोलापुर, नासिक और ठाणे, गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत, दिल्ली के अधिकतर इलाके, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोलकाता, राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर, उत्तर प्रदेश के आगरा और मेरठ, आंध्र प्रदेश के कुरनुल, तेलंगाना के ग्रेटर हैदराबाद, पंजाब के अमृतसर, ओडिशा के बरहमपुर जिलों में पहले की तरह सख्ती बरतने को कहा गया है।

आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 53,946 हो गई है। 30,108 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से 2,872 लोगों की मौत हुई है।

Updated on:
17 May 2020 01:21 pm
Published on:
17 May 2020 10:16 am
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी