विविध भारत

Lok Sabha Election Results 2019 Live- दांव पर दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा, बड़े नामों की सीटों का ऐसा है हाल

लोकसभा चुनावों के परिणामों के आ रहे हैं रुझान रुझानों में स्पष्ट बहुमत की बढ रही है भाजपा वाराणसी से आगे चल रहे है प्रधानमंत्री मोदी अमेठी से कभी पीछे तो कभी आगे चल रहे हैं राहुल गांधी गांधीनगर से आगे चल रहे हैं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह रायबरेली से आगे चल रही हैं सोनिया गांधी गुना से पीछे चल रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया मुजफ्फरनगर सीट से अजित सिंह आगे
3 min read
• •
Updated: 23 May 2019, 1:08 PM IST
Lok Sabha Election Results
Lok Sabha Election Results 2019 Live- इन सीटों पर दांव पर दिग्गज नेताओं की किस्मत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के परिणामों के धीरे-धीरे रुझान आ रहे हैं, रुझानों में भाजपा बहुमत से सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। शुरूआती रुझानों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी सपा की उम्मीदवार शालिनी यादव और अजय राय से आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस के लिए बुरी खबर है कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रहे हैं, वहीं वायनाड सीट से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली सीट से आगे चल रहीं हैं।

वहीं गांधीनगर लोकसभा सीट से आडवाणी के उत्तराधिकारी अमित शाह आगे चल रहे हैं। लखनऊ लोकसभा सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से पीछे

कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी के दिनेश कुमार यादव उर्फ निरहुआ से आगे चल रहे हैं। वहीं मैनपुरी सीट से सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं। ओडिशा की पुरी सीट से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा आगे चल रहे हैं। वहीं संगरुर सीट से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आगे चल रहे हैं।

पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार पीछे

वहीं सासाराम सीट से पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार पीछे चल रही हैं । वहीं दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से पीछे चल रहे हैं। पंजाब की गुरुदासपुर सीट से बॉलीवुड से फिल्मों में आये सन्नी देओल कांग्रेस के सुनील जाखड़ से आगे चल रहे हैं।

मनोज तिवारी शीला दीक्षित से आगे

उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारीशीला दीक्षित से आगे चल रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजब्बर फतेहपुर सीकरी सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं पटना साहिब सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगे

वहीं बेगुसराय सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रविकिशन आगे चल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी नागपुर सीट से आगे चल रही हैं। भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिग्विजय सिंह से आगे चल रही हैं।

मुजफ्फरनगर सीट से रालोद के अध्यक्ष अजित सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं अब धीरे-धीरे कुछ सीटों पर चुनाव परिणाम भी आने लगे हैं। हमीरपुर से बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर जीत गए है। बिहार के दरभंगा से महागठबंधन के उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी हार गए हैं।

Updated on:
23 May 2019, 1:08 PM IST
Published on: