विविध भारत

लंदन: मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा

योग गुरु बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद के विश्व-प्रसिद्ध संग्रहालय में लगने जा रही है।
2 min read
Jun 24, 2018
मैडम तुसाद में लगेगी बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा
लंदन: मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा

नई दिल्ली। प्राचीन भारतीय कला 'योग' को पूरी दुनिया में स्थापित करने वाले योग गुरु बाबा रामदेव अब लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में नजर आएंगे। दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद के विश्व-प्रसिद्ध संग्रहालय में लगने जा रही है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबा रामदेव ने कहा है यह भारत के लिए गर्व की बात है। यह भारतीय ऋशि परंपरा संस्कृति के लिए गौरवशाली पल है और इससे भारत का मान बढ़ेगा।

सोमवार को प्रतिमा के लिए लिया जाएगा बाबा के शरीर का माप

आपको बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने इस बात कि पुष्टि करते हुए कहा कि लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में जल्द ही बाबा रामदेव की प्रतिमा नजर आएगी। बता दें कि इन दिनों बाबा रामदेव लंदन के दौरे पर हैं और बकिंघम स्टेडियम में योग शिविर चला रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योग गुरु बाबा रामदेव मोम की इस प्रतिमा के लिए सोमवार को लंदन में मैडम तुसाद संग्रहालय में तीन घंटे के लिए मौजूद रहेंगे जिससे कि उनके शरीर के अंगों का माप लिया जा सके, जिसमें बाबा के हाथ, पैर और चेहरे के हाव-भाव के माप को लिया जाएगा। इसके बाद से जब यह मोम का प्रतिमा तैयार हो जाएगा तब एक बार फिर से प्रतिमा को फाइन टच देने के लिए संग्रहालय के विशेषज्ञों की टीम योग गुरु बाबा रामदेव के साथ मिलकर बैठेगी। जब प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगा तब इसे संग्रहालय में स्थापित करने के लिए तैयार कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि वैसे तो कई महान भारतीयों की प्रतिमा को मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित किया गया है लेकिन स्वामी विवेकानंद के बाद यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय संत या योग गुरु की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे कार्य को पूर्ण होने में करीब 6 महीने का समय लगने की संभावना है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के लंदन में स्थापित मैडम तुसाद मोम की मूर्तियों का संग्रहालय हैं। दुनिया भर के कई देशों में इसकी अन्य शाखाएँ हैं। इसकी स्थापना 1835 में मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने की थी।

Published on:
24 Jun 2018 03:02 pm
Also Read
View All
Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है