
पीएम मोदी बोले: जीएसटी लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती, जानिए 10 अहम बातें
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 45वीं मन की बात कार्यक्रम में बताया कि एक देश एक कर प्रणाली का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि इससे न केलव भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है बल्कि जटिल कराधान व्यवस्था से कारोबारियों के साथ आम लोगों को राहत मिली है। उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए योग दिवस की अपार सफलता पर देशवासियों को बधाई भी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में कई और पहलुओं को टच किया जिनमें ये 10 बातें से अहम हैं ।
1. पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में जलियांवाला बाग की भयावह घटना के 100 साल पूरे हो रहे हैं जिसने पूरी मानवता को शर्मसार किया था। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल, 1919 के उस काले दिन को कोई नहीं भूल सकता। उस समय अंग्रेजी हुकूमत ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर निर्दोष और मासूम लोगों पर गोलियां चलाई थी। 2019 में हम इसे कैसे याद करेंगे इस बात पर अभी से सोचने की जरूरत है।
2. 21 जून को चौथे योग दिवस के अवसर पर दूनिया भर में एक अलग ही नजारा था। विश्व-भर में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ योगाभ्यास किया। ब्राज़ील, यूरोपियन पार्लियामेंट, न्यू यॉर्क , यूएन हेडक्वार्टर, चीन, से लेकर दुनिया के हर क्षेत्र में योग दिवस मनाया गया। यहां तक कि जापानी नौ-सेना के लड़ाकू जहाज पर सैनिक योग करते नजर आए।
3. योग ने सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। इसने जाति, धर्म, क्षेत्र, रंग या ***** हर प्रकार के भेद से परे जाकर इस अवसर को एक उत्सव बना दिया। देश को गर्व होता है, जब सवा-सौ करोड़ लोग देखते हैं कि हमारे देश के सुरक्षा बल के जवानों ने जल-थल और आकाश तीनों जगह योग का अभ्यास किया।
4. एक जुलाई को जीएसटी को लागू हुए एक साल पूरा होने वाला है। जीएसटी को लागू कर हमने एक देश एक कर प्रणाली के सपने को पूरा करने का काम किया। आज जीएसटी एक हकीकत है और आगामी वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का कारगर जरिए बनेगी।
5. 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी। बहुत कम लोगों को पता है कि वो उन्होंने शिक्षा, प्रशासन और संसदीय मामलों जैसे क्षेत्रों में काम किया। साथ ही डॉ. मुखर्जी कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति थे।
6. उहोंने संत कबीरदास जी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कबीर ने अपनी साखियों और दोहों से सामाजिक समानता, समरसता, शांति और भाईचारे पर बल दिया। उनके दोहे और साखियां आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।
7. वायुसेना के हमारे योद्धाओं ने तो बीच आसमान में धरती से 15 हज़ार फुट की ऊंचाई पर योगासन करके सबको चौंकाने का काम किया। देखने वाला नजारा यह था कि उन्होंने यह काम हवा में तैरते हुए किया, न कि हवाई जहाज में बैठकर।
8. गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व 2019 को मनाया जाएगा। मैं आप लोगों से इसको मनाने के लिए सुझाव देने की अपील करता हूं। गुरु नानक देव जी ने लोगों को बेहतर जीवन की राह दिखाई। आज भी वो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
9. भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है। ऐसा कोई महीना नहीं है, जिसमें कोई-न-कोई ऐतिहासिक घटना न घटी हो। भारत में हर जगह की अपनी एक विरासत है। सभी का अपना-अपना योगदान है।
10. पीएम मोदी ने सभी देशवासियों की तरफ से हमारे सभी डॉक्टर साथियों को आगामी 1 जुलाई को आने वाले डॉक्टर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति श्रीमान अशरफ़ गनी ने टि्वटर पर लिखा था कि अफगानिस्तान के लोगों को अपने हीरो राशिद खान पर अत्यंत गर्व है। उन्होंने भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं और ये भी उम्मीद जताई कि दोनों देश आगे भी इसी तरह एक-दूसरे के साथ पूरी खेली भावना के खेलेंगे।
Published on:
24 Jun 2018 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
