विविध भारत

खुशखबरी: रसोई गैस 10 रुपये सस्ती, कल से लागू होंगी नई दरें

LPG Cylinder Price Reduce: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जानकारी देते हुए बताया है कि रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होगी।

less than 1 minute read
Mar 31, 2021
lpg.jpg
LPG Cylinder Price Reduce 10 rupees form 1st Aprill 2021

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार हमलावर है। वहीं, अब कल से यानी 1 अप्रैल से कई वित्तीय लेन-देन व आर्थिक नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर सीधे-सीधे आम लोगों पर पड़ने वाला है।

इस बीच आम लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी आई है। दरअसल, बढ़ती गैस की कीमतों से परेशान आम आदमी के लिए राहत की खबर है कि LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये कटौती कर दी गई है। यानी की अब रसोई गैस दस रुपये सस्ता हो गया है। यह नई दर 1 अप्रैल (गुरुवार) से प्रभावी होगा।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जानकारी देते हुए बताया है कि रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होगी। आपको बता दें कि आम तौर पर हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है।

बीते दो महीनों में 125 रुपये की हुई बढ़ोतरी

आपको बता दें कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते दो महीने की बात करें तो 125 रुपये तक दाम बढ़ चुके हैं। बीते फरवरी और मार्च में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 125 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बीते दो महीने की बात करें तो 4 फरवरी को 25 रुपये बढ़ाई गई थी। जबकि 15 फरवरी को 50 रुपये और फिर 25 फरवरी व एक मार्च को 25-25 रुपये बढ़ाए गए थे।

Updated on:
31 Mar 2021 07:57 pm
Published on:
31 Mar 2021 07:52 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन