विविध भारत

सोशल वर्कर अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, पुणे के हॉस्पिटल में भर्ती

सोशल वर्कर अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी अन्ना हजारे को सर्दी, खांसी और कमजोरी की शिकायत डॉक्टर्स ने उनको आराम करने की सलाह दी है

2 min read
Sep 03, 2019
f.png
,,

नई दिल्ली। सोशल वर्कर अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ गई है। उनको मंगलवार को पुणे में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार अन्ना हजारे को सर्दी, खांसी और कमजोरी की शिकायत थी। जिसके चलते उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि अब उनकी तबीयत सुधार की ओर है।

हालांकि डॉक्टर्स ने उनको आराम करने की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार 82 वर्षीय अन्ना हजारे अपने गांव रालेगांव सिद्धी में थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको पुणे के शिरूर तालुका के वेदांता हॉस्पिटल में ले जाया गया।

मेडिकल चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने उनके सीने में इंफेक्शन बताया है। हालांकि डॉक्टर्स अब उनकी तबीयत में सुधार बता रहे हैं।

अन्ना हजारे के एक करीबी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर्स ने उनको पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।

अन्ना हजारे की तबीयत में अब सुधार है, जिसके बाद बुधवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दी जा सकती है।

गौरतलब है कि इस साल ही जुलाई महीने में अन्ना हजारे ने सूचना के अधिकार अधिनियम में संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

हजारे ने इसको देशवासियों के साथ धोखा करार दिया था।

Updated on:
03 Sept 2019 08:02 pm
Published on:
03 Sept 2019 04:55 pm