विविध भारत

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में मंत्री पद को लेकर असंतोष चरम पर, अब कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री न बनने से नाराज कांग्रेस MLA गोरंट्याल का इस्तीफा उद्धव ठाकरे कैबिनेट विस्तार के बाद महाअघाड़ी में बढ़ रहा असंतोष

2 min read
,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ( Uddhav Thackeray Government ) में मंत्री अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की खबर के बाद अब कांग्रेस विधायक कैलाश गोरंट्याल ( Congress MLA Kailash Gorantyal )
ने भी इस्तीफा दे दिया है।

कैलाश गोरंट्याल ( Kailash Gorantyal ) जालना से कांग्रेस विधायक ( Congress MLA ) है। बताया जा रहा है कि सरकार में मंत्री न बनाए जाने से नाराज गोरंट्याल ने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है।

गोरंट्याल ने कहा कि वह तीसरी बार विधायक चुने गए हैं और उन्होंने लोगों को खूब काम किया है, बावजूद इसके उनको मंत्री नहीं बनाया गया।

दरअसल, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से विधायकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इससे पहले मंत्री न बनाए जाने से नाराज पुणे के विधायक संग्राम थोपटे के समर्थकों ने एक जनवरी को कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी।

इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे भी मंत्री न बनाए जाने से नाराज है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद महाअघाड़ी में बगावत के सुर उठने लगे हैं।

इससे पहले शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ( Abdul Sattar ) के मंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई थी। सत्तार के इस्तीफे की खबर से शिवसेना ( Shiv sena ) में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार अब्दुल सत्तार ( Abdul Sattar ) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray ) को नहीं, बल्कि अपना इस्तीफा शिवसेना ( Shiv sena ) को भेजा है।

जानकारी के अनुसार अब्दुल सत्तार इससे पहले कांग्रेस में थे, जिसके बाद वह शिवसेना में शामिल हो गए थे। आपको बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray ) ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था, जिसमें सहित 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें कैबिनेट के 25 और राज्यमंत्री के 10 पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को झटका, अब्दुल सत्तार का मंत्रीपद से इस्तीफा
Updated on:
05 Jan 2020 10:06 am
Published on:
05 Jan 2020 10:02 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर