विविध भारत

मुंबई में भारी बारिश से यातायात ठप, शिक्षा मंत्री ने स्कूल-कॉलेजों को दिए छुट्टी के आदेश

राज्य के शिक्षामंत्री तावड़े ने जलभराव और बारिश से पैदा हुई समस्या को देखते हुए मुंबई के स्कूलों को अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं।

2 min read
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल में बाहरी नमाजियों पर लगाया बैन, नहीं पढ़ सकेंगे नमाज

मुंबई। मायानगरी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात असामान्य कर दिए हैं। मुंबई सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण यातायात पूरी तरह थम गया है। वहीं, राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने जलभराव और बारिश से पैदा हुई समस्या को देखते हुए मुंबई के स्कूलों को अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि बारिश ने जहां कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी है, वहीं सड़के व रेलवे ट्रैक भी जलमग्न हो गए हैं। जलभराव के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति खड़ी हो गई है।

दरअसल, मुंबई में हो रही लगातार बारिश ने जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते जहां कई इलाकों में जलभराव की विकट समस्या खड़ी हो गई है, तो सड़के पानी में समा गईं हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशा लोगों के सामने अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने मुंबईवासियों को घरों में कैद कर दिया है। कई जगहों पर लोग घरों में पानी भरने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर न आने की अपील की है। इसके साथ ही स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

वहीं, टेलीविजन धारावाहिक 'गुलाम' और 'बड़ी दूर से आए हैं' के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप दुहान भारी बारिश के दौरान मुंबई की सड़कों पर ठिकाना बनाने वाले वंचित लोगों की मदद के लिए आगे आए। वह बारिश से पीड़ित लोगों को खाना, कपड़े, छतरी और रेनकोट देकर उनकी मदद कर रहे हैं। प्रदीप का कहना है कि मैं उनकी मदद करके बहुत खुश हूं। मैंने अपनी मेहनत के पैसे अच्छे काम में लगाए और मुझे लगता है कि हम सभी को ऐसा करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

VIDEO: भीषण बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, जलमग्न होते जा रहे कई इलाके
Updated on:
09 Jul 2018 02:05 pm
Published on:
09 Jul 2018 12:20 pm
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी