विविध भारत

Corona की दवा पर घिरे Baba Ramdev, अब महाराष्ट्र सरकार ने कहा- बिना जांच के नहीं बेच सकते Coronil

पतंजलि ( Patanjali ) की Corona दवा पर उठ रहे सवाल महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) ने कहा- फेक दवा को राज्य में बेचने की इजाजत नहीं मंगलवार को योग गुरु बाबा रामदेव ( Yog Guru Baba Ramdev ) ने कोरोना मरीजों के लिए coronil दवा की थी लॉन्च

2 min read
Jun 25, 2020
महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि फेक दवा को बेचने की अनुमति नहीं।

नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) की चपेट में है। आलम ये है कि लॉकडाउन ( Lockdown ) के बावजूद देश में यह महामारी तेजी से फैलता जा रहा है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ( Yog Guru Baba Ramdev ) ने कोरोना ( COVID-19 Medicine ) की दवा बनाने का दावा किया है। लेकिन, इस दवा को लेकर बाबा रामदेव लगातार घिरते जा रहे हैं। पहले आयुष मंत्रालय ( Ayush Ministry ) ने कहा कि पहले दवा की जांच करानी होगी। वहीं, अब महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) ने भी साफ कह दिया है कि बिना क्लीनिकल ट्रायल ( Clinical Trial ) के उनकी दवा को बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

'महाराष्ट्र सरकार ने पतंजलि को दी चेतावनी'

कोरोना वायरस ( COVID-19 ) को लेकर पतंजलि की दवा कोरोनिल ( CORONIL ) पर बहस छिड़ गई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ( Anil Deshmukh ) ने चेतावनी देते हुए कहा कि फेक दवा को महाराष्ट्र में बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस जयपुर ये पता लगाया जाएगा कि क्या पतंजलि ने कोरोनिल दवा के लिए क्नीनिकल ट्रायल्स किए थे या नहीं? उन्होंने कहा कि मैं योग गुरु बाबा रामदेव को कड़ी चेतानवी देता हूं कि महाराष्ट्र सरकार ऐसी नकली दवाई बेचनी की इजाजत बिल्कुल नहीं देगी।' यहां आपको बता दें कि पतंजलि आयुर्वेद की कोरोना की दवा पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं।

आयुष मंत्रालय ने लगाई रोक

इससे पहले बुधवार को आयुष मंत्रालय ( Ayush Ministry ) ने भी इस दवा पर संज्ञान लिया। आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ( Shripad Naik ) ने कहा कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी, ये अच्छी बात है। लेकिन, पहले इसकी जांच करानी होगी। उसके बाद ही आगे कुछ तय किया जाएगा। वहीं, आयुष मंत्रालय ने दवा ( Coronil Medicine For Coronavirus ) के प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी। मंत्रालय का कहना है कि ICMR के परमिशन के बिना पंतजलि ऐसा दावा कैसे कर सकती है। मंत्रालय ने इस पूरे मामले को लेकर पंतजलि आयुर्वेद से जानकारी मांगी है। यहां आपको बता दें कि मंगलवार को पतंजलि ने कोरोना मरीजों के 'कोरोनिल' नामक दवा लॉन्च की थी। इसमें दावा किया गया है कि इस दवा के सेवन करने से पांच से 14 दिनों में कोरोना का मरीज पूरी तरह ठीक हो जाएगा। अब देखना ये है कि सरकार की ओर से इस दवा को लेकर फाइनली क्या प्रतिक्रिया आती है।

Published on:
25 Jun 2020 01:00 pm
Also Read
View All
Huge road accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर, 22 घंटे में 9 लोगों की मौत, पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

Rape and murder case: युकां की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- दिल्ली जैसे निर्भया कांड पर भाजपा महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Chhattisgarh DGP: Video: डीजीपी बोले- अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का समूह सक्रिय नहीं, गांवों में छिपे हैं इक्का-दुक्का, ड्रग्स को लेकर ये कहा

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

अगली खबर