विविध भारत

महाराष्ट्रः गृह मंत्री अनिल देशमुख बोले, बालाकोट पुलवामा जैसी गोपनीय जानकारी अर्नब को कैसे पता चलीं?

Highlights गृह मंत्री ने उठाया सवाल, अर्नब को दो साल पहले बालाकोट में किए गए हमले की पहले से ही कैसे सूचना थी। देशमुख के अनुसार मामले में कल यानी मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग है।

less than 1 minute read
गृह मंत्री अनिल देशमुख

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सऐप चैट्स सामने आने को लेकर कई दल सरकार से उठा रहे हैं कि आखिर इतनी गुप्त जानकारी पहले सामने कैसे आई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि अर्नब को दो साल पहले बालाकोट में किए गए हमले की पहले से ही सूचना थी। इतनी सेंसिटिव बातें अर्नब को कैसे पता चलीं यह बड़ा सवाल है। देशमुख के अनुसार मामले में कल यानी मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग है। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के अनुसार अर्नब गोस्वामी और ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल के पूर्व सीईओ पार्थ दासगुप्ता के चैट्स वायरल हुए हैं। इसकी हम पूरी जानकारी ले रहे हैं। उसमें काफी सेंसिटिव बातों का उल्लेख किया गया है।

अर्नब गोस्वामी को कैसे पता चलीं ऐसी बातें

अनिल देशमुख के अनुसार दोनों के चैट्स में बालाकोट और पुलवामा के बारे में भी जिक्र किया गया है। उसकी पूरी जानकारी हम ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी सेंसिटिव बातें अर्नब गोस्वामी को कैसे पता चलीं। इसके बारे में भी पता करवा रहे हैं।

Updated on:
18 Jan 2021 07:44 pm
Published on:
18 Jan 2021 07:36 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत