विविध भारत

महाराष्ट्र: पुणे की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, हादसे में 18 जिंदा जले

जानकारी के मुताबिक, उरवडे गांव में स्थित कंपनी SVS Aqua Technologies में भीषण आग लगी। यह एक सैनेटाइजर की कंपनी है।
less than 1 minute read
Jun 07, 2021
fire_in_pune.jpeg
Maharashtra: Massive fire at Pune's Water Purifying Chemical Factory, 18 killed

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक वाटर प्योरिफाइंग केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। अभी कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग उरवडे गांव में स्थित कंपनी SVS Aqua Technologies में लगी। यह एक सैनेटाइजर की कंपनी है।

जानकारी के मुताबिक, केमिकल फैक्ट्री में कई मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। राहत और बचाव कार्य वहां जारी है। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से आग बुझाने में भी काफी दिक्कते आ रही हैं।

हादसे में अभी कई कर्मचारी लापता

पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए कम से कम छह दमकल वाहन वहां भेजे गए। आग लगने के बाद कई कर्मचारी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी विभिन्न प्रकार के रसायनों का उत्पादन और निर्यात करती है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त आग लगी उस वक्त वहां 30 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से कई लोगों को बाहर भी निकाला गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Updated on:
07 Jun 2021 09:20 pm
Published on:
07 Jun 2021 09:01 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ