विविध भारत

महाराष्‍ट्र: पांच माह में कोरोना के 11 हजार से अधिक नए मामले, 38 लोगों की मौत

Highlights ठीक होने वालों का आंकड़ा 20,68,044 तक पहुंच गया है। औरंगाबाद में 11 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।
less than 1 minute read
Coronavirus in Maharashtra
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में करीब पांच माह बाद एक दिन में 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 11,141 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र में 16 अक्टूबर को काफी अधिक मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते एक दिन में 6,013 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 22,19,727 तक पहुंच चुका है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 20,68,044 तक पहुंच गया है।

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते हुए मामलों के कारण औरंगाबाद में 11 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को इसका ऐलान किया। शिंदे के अनुसार कोविड—19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संभाजीनगर (औरंगाबाद) में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। वहीं सप्ताहिक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, शादी के हॉल बंद रहेंगे।

लोगों में बचाव के प्रति उदासीनता

महाराष्ट्र में बढ़ रहे मामलों को लेकर केंद्र ने शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना से बचाव के प्रति उदासीनता और बीमारी का डर नहीं होना बताया है। साथ ही उसने राज्य सरकार से कहा कि इसे लेकर कोताही नहीं बरतें। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की बीमारी का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 90 हजार से अधिक है।

Published on:
07 Mar 2021 09:21 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर