विविध भारत

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री Corona Positive, Uddhav Govt में छठे मंत्री में हुई संक्रमण की पुष्टि

Maharashtra में लगातार बढ़ रहा Coronavirus का खतरा Uddhav Govt के छठे मंत्री संजय बनसोडे में हुई कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि बुखार, गले में दर्द और खांसी के बात अस्पताल में किया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2020, 1:22 PM IST
Maharashtra Minister Sanjay Bansode test Corona Positive
महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री संजय बंसोडे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। क्या आम क्या खास हर किसी को ये महामारी अपनी चपेट में ले रही है। खास तौर पर महाराष्ट्र ( Coronavirus in Maharashtra ) में इसका जबरदस्त प्रकोप देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ( Uddhav Govt ) पर कोरोना का कहर ही टूट पड़ा है। उद्धव सरकार के मंत्री लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक एक और मंत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री संजय बनसोडे ( Sanjay Bansode ) को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

उद्धव सरकार के मंत्रियों पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण, वाटर सप्लाई, रोजगार गारंटी राज्यमंत्री संजय बनसोडे के साथ सरकार में छठे मंत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
आपको बता दें कि इससे पहले मंत्री जितेंद्र अहवाड, धनंजय मुंडे, अशोक चव्हाण, असलम शेख और अब्दुल सत्तार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और लातूर की उदगीर विधानसभा विधायक संजय बनसोडे को अचानक बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ। रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल मंत्री का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में ये है कोरोना वायरस की स्थिति
आपको बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र 9,431 केस सामने आए हैं।

इन नए केसों के साथ प्रदेश में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 75 हजार 799 हो गई है। इनमें से 1 लाख 48 हजार 601 एक्टिव केस हैं, जबकि 2 लाख 13 हजार 238 कोरोना मरीज अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना का रिकवरी रेट 56.74 फीसदी है।

वहीं देश में कोरोना संक्रमण की बात करें तो लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ा इजाफा हो रहा है। अब तक देश में 32 हजार से ज्यादा लोग इस घातक बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में कोरोना के मामले बीते कुछ दिनों में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में रोजाना 45 से 50 हजार के बीच कोरोना को नए मामले सामने आ रहे हैं। जो चिंता बढ़ाने वाले हैं।

Published on: