विविध भारत

बापू को पाकिस्तान समेत 125 देशों ने दी श्रद्धांजलि, गाया उनका पसंदीदा भजन

इन देशों के गायकों ने बापू के पसंदीदा भजनों में से एक 'वैष्णव जन तो तेने कहिए..' को मिलकर गाया है।

2 min read
Mahatma gandhi favorite bhajan sung by singers of 125 countries
बापू को पाकिस्तान समेत 125 देशों ने दी श्रद्धांजलि, गाया उनका पसंदीदा भजन

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 2 अक्टूबर को हर कोई अपने अंदाज में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। गांधी जी सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रिय हैं। तभी तो दुनिया के 125 देशों ने मिलकर उन्हें एक अद्वितीय श्रद्धांजलि दी है।

अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के दौरान लॉन्च हुआ वीडियो

दरअसल भारत सरकार की कोशिशों से इन देशों के गायकों ने बापू के पसंदीदा भजनों में से एक 'वैष्णव जन तो तेने कहिए..' को मिलकर गाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के दौरान इसका वीडियो लॉन्च किया। इसमें 125 देशों के दिग्गज गायकों ने भजन की पंक्तियों को गाया है। हर देश के गायक की तस्वीर के साथ उनके देश का बैकग्राउंड भी वीडियो में देखा जा सकता है।

पाकिस्तान के गायक ने भी दी वीडियो में आवाज

गौर करने वाली बात ये है कि श्रद्धांजलि देने वालों में भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शामिल है। उनकी ओर से शफकत अमानत अली ने वीडियो में अपनी आवाज दी है। बता दें कि इस वीडियो को बाहरी मामलों के मंत्री रवीश कुमार ने ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान बताया वीडियो का मकसद

वीडियो लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मन में ख्याल था कि विश्वभर के 150 देशों के सिंगर बापू का भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिये', उसी रूप में प्रस्तुत करें जैसे उन्हें पसंद था। इसके बाद सुषमा जी की टीम ने इस कार्य की कमान संभाली। आज सभी देशों के कलाकार इसमें हिस्सा लेकर गांधीमय हो चुके होंगे।

Updated on:
02 Oct 2018 04:40 pm
Published on:
02 Oct 2018 04:32 pm