
फिर सामने आया पाक का दोहरा चेहरा, आतंकी के साथ इमरान के मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच जैसा संबंध है वो पूरी दुनिया जानती है। यही वजह है कि टेरर फंडिंग का हवाला देते हुए आए दिन पाकिस्तान का बहिष्कार करने की बात उठती रहती है। हालांकि जब से पाक की नई सरकार ने दावा किया था कि वे आतंक के खिलाफ की लड़ाई में बाकी दुनिया के साथ खड़े रहेंगे। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पाक का दोहरा चेहरा देखने को मिला है। दरअसल नए प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्री का आतंकियों के साथ कनेक्शन के कुछ सबूत सामने आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद था मुख्य अतिथि
वायरल हो रहे उक्त वीडियो में पाक सरकार के मंत्री नूर-उल-हक कादरी, आतंकवादी हाफिज सईद के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात ये रही है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद वहां मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। वीडियो में कॉन्फ्रेंस का जो पोस्टर नजर आ रहा है उस पर उर्दू में 'दफा-ए-पाकिस्तान'लिखा दिखाई दे रहा है। बता दें कि इस संगठन को फादर ऑफ तालिबान के नाम से जाना जाता है, जिसका मुखिया मौलाना समी-उल-हक है। उस वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो भी मौजूद था। यही नहीं पोस्टर पर लिखी जानकारियों से ये भी पता चलता है कि कार्यक्रम में कश्मीर भी चर्चा का विषय था।
बुरहान वानी के नाम पर डाक टिकट
इमरान खान सरकार में धार्मिक मामलों के मंत्री कादरी पहले भी भारत के खिलाफ जहर उगलते देखें गए हैं। उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर यूएन से भारत को आतंकी देश घोषित कराने के लिए प्रयास किया था। वहीं हाल के दिनों में ये दूसरा बड़ा मौका है जब पाक खुलकर आतंकियों के समर्थन में दिखाई दिया था। इससे पहले बीते महीन ही पाकिस्तान ने आतंकी बुरहान वानी के नाम पर डाक टिकट जारी किया था।
विदेश मंत्री ने यूएन जनसभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
इसी चलते भारत ने पाक के साथ न्यूयॉर्क में बैठक प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। इसके साथ भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का यूएन जनसभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा था। स्वराज ने यूएन में अपने संबोधन में कहा था कि पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में भारत इस देश से वार्ता कैसे आगे बढ़ा सकता है जहां हत्यारों का महिमामंडन किया जाता है।
Published on:
02 Oct 2018 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
